Betul news, mp
✍️ कुलदीप पहाड़े (8770400354).....
बैतुल। जिले के समस्त महाविद्यालयों को बरकतउल्ला में वापिस समिल्लित किये जाने या बैतुल में एक डीम्ड यूनिवर्सिटी का गठन किए जाने के प्रयासों के मध्य पिछले दिनों छिंदवाड़ा विश्विद्यालय में सभी प्रकार के शुल्क कम किये जाने को लेकर भी छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के काउंसिल मेंबर प्रवीण गुगनानी खासे सक्रिय हैं। इस संदर्भ में वे पिछले दिनों मप्र के शिक्षामंत्री मोहन यादव जी से भी मिले थे व बैतुल जिले के छात्र संगठनों की मांगे उनके समक्ष रखी थी। भाजपा के प्रदेश सहसंयोजक मीडिया संपर्क नीटू भैया ने मंत्री श्री मोहन यादव जी से डीम्ड यूनीवर्सिटी बनाने व उसका मुख्यालय जेएच कालेज को बनाने की मांग पर शीघ्र निर्णय लेने का निवेदन किया है।
अभी माननीय कुलपति छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी को एक नाराजगी भरा पत्र नीटू भैया ने लिखा था जिसमें शुल्क व विलंब शुल्क आदि को लेकर उन्होंने छिंदवाड़ा युनिवर्सिटी को लाला की दुकान का दर्जा देकर अपना क्रोध व्यक्त किया है। इस पत्र के उत्तर में विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस जमा करने की तिथि बढ़ा दी है व शुल्क कम करने का आश्वासन भी दिया है।

