Breaking news - शराब पिलाने को लेकर हुआ विवाद ओर विवाद इतना बढ गया की कर दी हत्या, सांडिया मे हये हत्या के प्रकरण का पुलिस ने किया खुलाशा , आरोपी को किया गिरफ्तार देखे विडियो
पुलिस अधीक्षक बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद, अति.पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमति श्रध्दा जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मुलताई श्री सुरेश सोलंकी के निर्देशन मे ग्राम सांडिया मे हुये हत्या के प्रकरण का खुलाशा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण : - दिनांक 13.06.21 को फरियादी लोकेश मालवीय पिता हरिराम मालवीय उम्र 32 साल नि . ग्राम सांडिया ने रिपोर्ट किया कि उसके पड़ोस मे ही उसकी मौसी फगनबाई बघेले एवं उनका लड़का राहुल बघेले रहता है । दिनांक 12.06.21 को रात करीबन 08.30 बजे गांव का धनराज बाघमारे आया और उससे बोला कि तुम्हारी मौसी का लड़का राहुल बघेले मुन्ना कालेलकर के घर के पास सीसी रोड पर औंधा पड़ा है । तब फरियादी लोकेश ने वहां जाकर देखा तो राहुल बघेले औंधा पड़ा हुआ था । जिसके माथे पर चोट लगी होकर खून निकल रहा था जिसकी सांसे चल रही थी । तब राहुल को जीप मे डालकर शासकीय अस्पताल मुलताई उपचार के लिये लेकर आये तो डाक्टर के चेक करने पर राहुल की मृत्यु हो चुकी थी । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मुलताई मे मर्ग पंजीबध्द कर जांच की गई । मर्ग जांच के दौरान मृतक राहुल पिता श्यामलाल बघेले उम्र 28 साल नि . ग्राम सांडिया की पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई । जिसमे डाक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु हार्ड सरफेस ( ठोस सतह ) से सिर के टकराने से आयी चोट से होना लेख किया गया । तथा जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास निवासरत लोगो ( साक्षीगणो ) के कथन लिये गये । जिसमे यह तथ्य पाया गया कि आरोपी विक्की उर्फ विक्रम पिता मुन्ना उर्फ सदाशिव कालेलकर उम्र 25 साल नि . ग्राम सांडिया के घर का लेंटर दिनांक 12.06.21 को डल रहा था । रात्रि करीबन 08.00 बजे आरोपी गांव से शराब पीकर आया उसी समय मृतक राहुल बघेले भी शराब के नशे में आया और आरोपी विक्की उर्फ विक्रम से कहा कि आज तेरे घर का लेंटर डला है इस बात पर मुझे आज शराब पिला । इसी बात पर से दोनो के मध्य झूमा झटकी लड़ाई हुई । झूमा झटकी के दौरान आरोपी विक्की उर्फ विक्रम कालेलकर ने मृतक राहुल बघेले को सीमेंट रोड पर धक्का देकर गिरा दिया और जान से मारने की नियत से सीसी रोड पर सिर को पटक दिया । जिसके माथे पर चोट लगकर खून निकलने लगा तथा वह बेहोश हो गया । तभी उसी समय आरोपी विक्की उर्फ विक्रम कालेलकर वहां से भाग जाना पाया गया । मर्ग जांच उपरांत प्रकरण मे आरोपी विक्की उर्फ विक्रम कालेलकर के विरुध्द दिनांक 18.06.21 को धारा 302 भादवि , के तहत हत्या का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान दिनांक 18.06.21 को ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी विक्की उर्फ विक्रम पिता मुन्ना उर्फ सदाशिव कालेलकर उम्र 25 साल नि . ग्राम सांडिया को गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारी पश्चात् उससे पुछताछ करने पर उक्त जुर्म घटित करना स्वीकार किया गया है । जिसे माननीय न्यायालय जेआर . पर पेश किया जावेगा । उक्त हत्या के प्रकरण का खुलाशा एवं आरोपी को गिरफ्तार करने मे निरी . सुरेश सोलंकी , उनि . अरविंद दीक्षित , सउनि . आर.एस , भदौरिया , प्रआर . 13 अनंतराम यादव , आर . 598 मंगेश की सराहनीय भूमिका रही
Breaking news - Controversy and controversy over drinking alcohol increased so much that he was murdered, the police exposed the murder case in Sandia, arrested the accused, watch the video

