Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

शिवजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस कोरोना काल के लचते वर्चुअल माध्यम से मनाया गया।

शिवजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस कोरोना काल के लचते वर्चुअल माध्यम से मनाया गया। 




✍️ कुलदीप पहाड़े .....

मुलताई। 6 जून को वीर,पराक्रमी, सच्चे राष्ट्रभक्त, माँ तुड़ज भवानी के भक्त,छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को वर्चुअल माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमान संजय अविनाश पाटिल जी द्वारा  शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके  तथा  श्रीमती स्वाति चव्हाण ताई द्वारा गणेश वंदना करके किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री हेमंत विजयराव जी देशमुख द्वारा उद्बोधित करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज किसी एक समाज के नही अपितु संपूर्ण राष्ट्र का गौरव है उन्हें एक समाज की दृष्टि से नही अपितु संपूर्ण राष्ट्र के प्रेरणा के रूप में हमे देखना चाहिए शिवाजी महाराज की एकता , समभाव की भावना,की जरूरत सम्पूर्ण राष्ट्र को है*।
इसी के साथ स्वाति चव्हाण ताई द्वारा मराठी भाषा मे एक सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गयी।
कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी संगठन ,संभाजी ब्रिगेड महाराष्ट्र राज्य के प्रवक्ता श्री कृष्णकांत जी गीद द्वारा शिवाजी महाराज के जीवन को संक्षेप में बताया गया,और शिवाजी महाराज के इतिहास को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
9 साल की बच्ची *सरवरी चौधरी* द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। *रोशन मगरदे* द्वारा *गीत*
*आशा पाटील* द्वारा *मातृभाषा को सीखने की बात कही*
*कमल वागद्रे* द्वारा *हमेशा समाज के लिए स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी तथा अपनी सेवाए देने की बात कही गयी।*
कार्यक्रम में *स्वभाषा,स्वसंस्कृति को सीखने और हमारी नई पीढ़ी तक हमारे संस्कारो के बीज  रोपण का कार्य करने के लिए सभी ने संकल्प लिया।*
कार्यक्रम का संचालन *श्री उमेश अविनाश पाटिल* जी के सानिध्य में *दीक्षा साबले* द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत मे *रौनक पाटिल* द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी लोगो को आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।


The coronation day of Shivji Maharaj was celebrated through virtual medium during the Corona period.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad