Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

MP में वैक्सीनेशन महाअभियान कल से:CM शिवराज सिंह चौहान बोले- अनलॉक के 6 से 8 सप्ताह में तीसरी लहर आने की आशंका, संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन लगवाएं

Vaccination campaign in MP from tomorrow: CM Shivraj Singh Chauhan said - there is a possibility of third wave in 6 to 8 weeks of unlock, get the vaccine to avoid infection




मध्यप्रदेश में तीसरी लहर आने की आशंका के बीच CM में शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन तेज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। अनलॉक के बाद 6 से 8 सप्ताह में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए अभी से ऐसे उपाय कर लेना जरूरी है, जिनसे तीसरी लहर को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि तीसरी लहर से बचाव के लिए कोविड नियमों का कड़ाई से पालन तो करना ही है, एक और प्रभावी उपाय है- वैक्सीनेशन।


बता दें कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू होगा। 21 जून को 7 हजार सेंटर पर 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 30 जून तक 50 लाख लोगों को डोज लगाने की तैयारी है। इसके एक दिन पहले प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 21 जून से शुरू हो रहा महाअभियान जनता को बचाने का, जनता को सुरक्षा देने का महाअभियान है। सभी राजनीति दल, समाजसेवी संस्थाएं, समाजसेवक, अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि आगे आएं और इस महाअभियान में शामिल हों।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, वैक्सीन से ही हम जनता की सुरक्षा कर सकते हैं, इससे बड़ा पुण्य का दूसरा कोई काम नहीं। CM ने आशा जताई कि तीसरी लहर आने से पहले हम बड़ी संख्या में प्रदेश की जनता को वैक्सीन दे सकेंगे और उससे जुड़े भ्रम को दूर करेंगे, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।


​​​​​​भाजपा कार्यकर्ता करेंगे जनता की मदद
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्येक बूथ, वैक्सीनेशन युक्त बने इसके लिए अभियान चलाया है। प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए सेंटरों पर भाजपा के कार्यकर्ता हेल्पडेस्क लगाकर जनता की मदद करेंगे। अधिक से अधिक वैक्सीनेशन हो, उसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जागरूक करने का काम करेंगे। वैक्सीनेशन हमारा लक्ष्य है और एक महाअभियान है जिसे प्रदेश सरकार ने गति देने का काम किया है। इस अभियान को और अधिक ताकत देने का काम पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad