Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Vivah Muhurat in July 2021: जुलाई में विवाह के केवल 5 मुहूर्त हैं, जानिए यहां

humdard latest hindi news update national

Vivah Muhurat in July 2021: There are only 5 Muhurat for marriage in July, know here




हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष 2021 में विवाह मुहूर्त कम हैं। साल के शुरू में जहां गुरु तारा अस्त और बृहस्पति के कारण वर्ष के शुरुआती महीनों में विवाह नहीं हो पाएं। इस बार आषाढ़ मास 25 जून से शुरू हो गया है, जो कि 24 जुलाई तक रहेगा। इस मास में कई पर्व और त्योहार आ रहे हैं, जिसमें खास चातुर्मास, योगिनी एकादशी, आषाढ़ पूर्णिमा और देवशयनी एकादशी रहेगी


पंचांग के अनुसार इसके अलावा जुलाई माह में विवाह के केवल 5 ही शुभ मुहूर्त हैं। पहला शुभ मुहूर्त 1 जुलाई को है, वही आखिरी यानी 5वां शुभ विवाह मुहूर्त 16 जुलाई को है। जुलाई 2021 में 1, 2, 6, 12 और 16 तारीख को ही शुभ मांगलिक विवाह के कार्य हो सकेंगे



विवाह योग और नक्षत्र का शुभ संयोग-

1. हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी गुरुवार, 1 जुलाई 2021 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शादी के लिए बहुत ही उत्तम शुभ मुहूर्त का योग बन रहा है।

2. 02 जुलाई 2021, शुक्रवार को शादी का दूसरा खास योग बन रहा है। इस दिन आषाढ़ कृष्ण अष्टमी तिथि तथा रेवती नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है।

3. तीसरा शुभ विवाह मुहूर्त 06 जुलाई 2021, मंगलवार को बन रहा है। इस दिन आषाढ़ कृष्ण द्वादशी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का योग मंगलकारी रहेगा।

4. जुलाई माह में शादी का चौथा विवाह मुहूर्त आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि को मघा नक्षत्र में बन रहा है, जोकि 12 जुलाई 2021, सोमवार को बन रहा है।

5. जुलाई माह में शादी का 5वां और आखिरी विवाह मुहूर्त आषाढ़ शुक्ल सप्तमी तिथि को हस्त नक्षत्र में बनेगा, जो 16 जुलाई 2021, शुक्रवार को बन रहा है।

शादी के विवाह मुहूर्त 16 जुलाई तक है। उसके बाद अगले चार माह तक विवाह के मुहूर्त नहीं है। साल के अंत में यानी नवंबर से विवाह मुहूर्त आरंभ होंगे। ज्ञात हो कि 12 जुलाई को ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा के बाद आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी 20 जुलाई 2021 से जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु 4 माह के लिए क्षीरसागर में विश्राम करेंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad