Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

देवास जिले के नेमावर में हुए दर्दनाक जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को फाँसी हो- रामू टेकाम

Humdard latest hindi news updates. 

The accused of the painful heinous murder in Nemavar of Dewas district should be hanged- Ramu Tekam




भैंसदेही। देवास जिले के थाना क्षेत्र नेमावर मे गरीब आदिवासी
परिवार के 5 सदस्यों की बेहरहमी से हत्या कर उनकी लाशों को 10 फिट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया गया। जिसको लेकर आज मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही को ज्ञापन सौंपा एवं हत्यारों को फास्ट्रेक कोड के माध्यम से अविलंब फासी दिलाये जाने की मांग की।
श्री टेकाम ने कहा कि देवास जिले के थाना क्षेत्र नेमावर में एक गरीब आदिवासी परिवार के सदस्यों के जघन्य हत्याकांड से रूह काप गई है।
 
यह हत्याकांड एक गरीब आदिवासी परिवार के पाँच लोगो के साथ हुआ है इस हत्याकांड में वह लोग भी शामिल है जो किसी पार्टी विशेष से जुड़े हुए लोग है, अभी तक हत्याकांड मे शामिल कुछ लोग बेखोप घुम रहे है। प्रदेश मे आदिवासीयो पर बर्बता की हदे पार हो रही है। आदिवासीयों के प्रति नफरत घृणा किस कदर बड़ी है इस हत्याकांड से जाहिर होता है। पुलिस प्रशासन एवं शिवराज सरकार आदिवासीयो के प्रति कितना संवेदनशील है इसकी पोल इस घटना से ही पता चल गई है। हाल ही में शिवपुरी की एक घटना मे राज्यमंत्री के रिश्तेदार ने एक आदिवासी परिवार के साथ पानी के विवाद में बर्बता पुर्ण मारपीट की,मप्र.के धार जिले में पिछले एक साल के दौरान पुलिस प्रशासन ने आदिवासीयो के उपर फर्जी मुकदमे और गाँव के वरिष्ठ पटेल के खिलाफ अभद्रता और मारपीट की है। यह आदिवासीयो के प्रति नफरत है जिसका पुरे प्रदेश के आदिवासी विरोध करते है। और आदिवासी संघठनो व समाज मे इन घटनाओं के कारण रोष्ठ व्याप्त है। आदिवासी के प्रति नफरत और घृणा करने वालो के हौसले बुलंदी पर है। अतः माननीय राज्यपाल महोदयजी से मांग की है की उक्त घटना के सभी आरोपी के साथ दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए फास्ट्रैक कोर्ट के तहत सभी अपराधीयों को अविलंब फासी की सजा सुनाई जावे।

ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम,सुनील सलामे, रमेश उइके,रानू ठाकुर,राहुल छत्रपाल,महेश थोटेकर,मोहित राठौर, संतोष परते,जस्सू धुर्वे,गजानन आठवेकर,सोनू पांसे,मंगल परते,सतीश सलामे,आदित्य लिखितकर, निखिल सोनी,राजा खान,आदित्य मालवीय, लकी सोनी,दिनेश सलामे,हितेश मर्सकोले आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad