Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मध्यप्रदेश : 11-12 वीं के 26 जुलाई, 9-10वीं के 5 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, जानिए क्या हैं शर्तें

Madhya Pradesh: Schools will open from July 26 of 11-12th, August 5 of 9-10th, know what are the conditions

मध्यप्रदेश : 11-12 वीं के 26 जुलाई, 9-10वीं के 5 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, जानिए क्या हैं शर्तें 





भोपाल 25 जुलाई। मध्य प्रदेश  में लंबे इंतजार के बाद 26 जुलाई से स्कूल खुलने जा रहे हैं. स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं. कक्षा 11वीं और 12वीं की क्लासेस हफ्ते में 2-2 दिन होंगी. स्कूलों के खुलने के साथ ही ऑनलाइन क्लासेस भी जारी रहेंगी.


स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, कक्षा 12 वीं की क्लास सोमवार-गुरुवार को लगेगी. जबकि, कक्षा 11वीं की क्लास मंगलवार और शुक्रवार को लगेगी. स्कूलों में 50 फीसदी क्षमता के साथ स्टूडेंट्स मौजूद रहेंगे. स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि स्टूडेंट्स को स्कूल में आने के लिए पैरेंट्स की लिखित सहमति जरूरी होगी.


5 अगस्त से 9वीं- 10वीं की क्लास

कक्षा 11वीं-12वीं के स्कूल खोलने के 10 दिन बाद 5 अगस्त से 9वीं और 10वीं की कक्षाएं भी लगाई जाएंगी. इन दोनों के लिए हफ्ते में एक दिन तय किया गया है. कक्षा 10वीं की कक्षाएं बुधवार और 09वीं की कक्षाएं शनिवार के दिन लगाई जाएंगी. ये क्लास भी स्टूडेंट्स की 50 फीसदी क्षमता के साथ लगाई जाएंगी.


11वीं-12वीं के स्टूडेंट के लिए खोल सकेंगे हॉस्टल

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के साथ ही हॉस्टल को भी खोलने के निर्देश जारी किए हैं. 26 जुलाई से हॉस्टल भी खोल सकेंगे. हॉस्टल में स्टूडेंट्स के आने से पहले कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाना बहुत जरूरी है. छात्रावासों में काम करने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का वैक्सीनेशन होना जरूरी है. हॉस्टल में सेनेटाइजेशन के साथ कमरों और वॉशरूम की साफ-सफाई को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.


जॉब ओरिएंटेड कोर्स शुरू करेगा विभाग

मध्य प्रदेश में अब रोजगार मूलक कोर्सेस उच्च शिक्षा विभाग शुरू करने जा रहा है. प्रदेश भर के कॉलेजों में जॉब ओरिएंटेड डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स नए शिक्षा सत्र से शुरू किए जा रहे हैं. छात्र-छात्राओं की रूचि के हिसाब से ही सर्वे के बाद डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रही है. जिस भी कोर्स में छात्र-छात्राओं की रुचि होगी, उसी में उनको दाखिला दिलाया जाएगा. उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का कहना है कि इन कोर्स के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है.


117 डिप्लोमा और 282 सर्टिफिकेट कोर्स होंगे शुरू 

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का कहना है कि नए शिक्षा सत्र से 107 सरकारी कॉलेजों में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं. इनमें 117 डिप्लोमा और 282 से ज्यादा सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे. सर्टिफिकेट और डिप्लोमा के 15 कोर्स तैयार किए गए है. सर्टिफिकेट कोर्स 6 महीने का और डिप्लोमा कोर्स एक साल का होगा. छात्र-छात्राएं डिग्री करते हुए सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकेंगे.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad