Humdard latest hindi news updates bordehi.
Youth running 20 km - It is the enthusiasm of joining the army that does not stop. The youth of Barai village are preparing for army recruitment.
बोरदेही से हमदर्द न्यूज़ के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की खबर
बोरदेही । आर्मी में भर्ती हो कर देश सेवा करने का जोश जुनून ऐसा है इन युवाओ में की इनके कदम रुकते नही। ग्राम बरई के युवा आर्मी और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। बरई ग्राम के राकेश पंवार ने बताया कि गाँव के युवाओं में आर्मी और पुलिस में जाने का जुनून देखते ही बनता है। गाँव के युवा लड़को में अच्छा खासा जुनुन देखा जा सकता है |
वे बताते है कि सुबह चार बजे से युवा लड़के सड़कों पर दौड़ लगाने चले जाते हैं | उन्होंने बताया कि बरई से बोरदेही की दुरी लगभग बीस किलोमीटर है जो कि रविवार सुबह बरई गाँव से दौड़ लगाकर बोरदेही तक चार युवाओं ने बीस किलोमीटर की रनिंग मात्र एक घण्टे में पुरी की। इसी तरह प्रति दिन पंद्रह से बीस किलोमीटर तक दौड़ लगाकर उमरिया, परमंडल, खेडली बाजार तक दौड़ कर आर्मी और पुलिस की तैयारी में लगे युवा साथी अपना सपना साकार कर देश की सेवा करने के लिए प्रयासरत है।
राकेश ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य बैतूल तक दौड़ लगाना है | इसकी तैयारी के लिए पहले आज चार युवा राकेश पंवार, विशाल सोनी, आयुष बोबड़े एवं शुभम कसारे ने बरई से बोरदेही तक बीस किलोमीटर लगभग एक घंटे में दौड़ लगाकर रनिंग पुरी की। युवतो का जोश देख कर चारो युवा साथियों को बोरदेही के मनोज वानखेड़े, अशोक शेटे, पत्रकार संदीप वाइकर एवं सूर्यप्रकाश शेटे ने शुभकामनाएं दी |

