Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त नही मिलने से बारिश में परेशानी झेल रहे लाभार्थी।

Pm aavas Beneficiaries facing rain due to non-receipt of second installment of Prime Minister's Housing Scheme




मुलताई। नगर में वर्तमान समय मे करीब दर्जनों ऐसे परिवार है जो इस बारिश के मौसम में अपने घरों पर छत नही डल पाने के कारण परेशानियों का सामना करने को मजबूर है, वही दूसरी तरफ राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लिए गर्मी मे पहली किश्त देने के बाद अभी तक दूसरी किश्त लाभार्थियों के खातों में नही डाली गई है। यह हाल न सिर्फ मुलताई नगर पालिका का है बल्कि पूरे प्रदेश में यही हाल है।




         मुलताई नगर के गाँधी वार्ड, इंदिरागांधी वार्ड, आज़ाद वार्ड में जिन लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था उन्हीने अपने पक्के मकान की आश में अपना कच्चा मकान तो तोड़ दिया लेकिन अब बारिश का लगभग एक माह बीतने के बाद भी कई जगह छत नही डाल पाने के चलते कुछ लोगो को महंगे किराए में रहना पड़ रहा है तो कुछ को जैसे तैसे इधर उधर अपना सर और सामान इस बारिश से बचाना छुपाना पड़ रहा है। वहीं कुछएक लोगो ने इस आशा में की जल्द दूसरी किश्त आ जाएगी उन्होंने यहां वहाँ से पैसा उधार ले कर छत तो डाल ली लेकिन अब उधार वाले उन्हें परेशान कर रहे है। 

        प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त के बारे में नगर पालिका मुलताई में जिम्मेदार अधिकारी कमर्चारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा राज्य सरकार द्वारा भोपाल से ही सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है, वर्तमान में कोरोना काल के चलते दूसरी किश्त नही आ पाई है, जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


        बहरहाल वरुण देव ने भी लगभग बारिश शुरू होने के एक महीने तक भी इन गरीब पर रहम दिखाया लेकिन फसल सूखने की चिंता ने उन्हें भी बरसने को मजबूर कर दिया लेकिन राज्य सरकार के कानों पर जूं कब रेंगेंगी और कब दूसरी किश्त आएगी इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad