Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई के लिए बड़ी सौगात। 50 बिस्तर वाले कृष हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ। देखे वीडियो।

Humdard latest hindi news updates multai

50 bedded Krish Hospital duly inaugurated. Great gift for Multai. 





✍️ Kuldeep pahade

मुलताई। मुलताई के सुप्रसिद्ध डॉ अशोक भार्गव के बहुप्रतीक्षित आधुनिक कृष हॉस्पिटल का सोमवार विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुलताई के विधायक पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एव पूर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल के हाथों फीता काट कर शुभारंभ किया गया। 





        कृष हॉस्पिटल के शुभारंभ के अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, अधिकारी, पत्रकारगण मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ अशोक भार्गव जी के बोलने में असमर्थ होने पर उनके पुत्र डॉ अंकुश भार्गव ने अपने पिता का उद्बोधन सभी के सामने रखा, जिसमे उन्होंने बताया कि क्यो उन्होंने अपनी मातृ भूमि मुलताई में इस भव्य अस्पताल का निर्माण करवाया उन्होंने बताया कि उनके पिता रघुनंदन भार्गव जी को इलाज न मिल पाने के चलते अल्प आयु में देहांत हो गया, जिसके बाद उनके दादा जी केदारनाथ भार्गव ने उन्हें (अशोक भार्गव) डॉक्टर बनाने का सपना देखा और अस्पताल के नाम के बारे में भी बताया कि इस नाम मे हमारे पूर्वजों के नाम के पहले अक्षरों को शामिल किया गया है।  

        नगर सहित आस पास पूरे जिले के लिए यह अस्पताल एक बड़ी सौगात ही है जिसका लाभ सभी को मिलेगा और अब लोग नागपुर अमरावती वरुड के बड़े खर्चे में कमी आएगी और समय की बचत भी होगी।


सुखदेव पांसे - डॉ भार्गव नाम ही बड़ा चर्चित था, जिसको जानने की जिज्ञासा मुझमें थी,यू ही कोई नाम चर्चा में नही आता, बड़ी मेहनत त्याग तपस्या लगती है इसमे और यही काम डॉ भार्गव ने किया है।

डॉ योगेश पंडाग्रे - कुछ लोग व्यवसाय के ऊपर सेवा भाव से माटी से जुड़ कर मानव सेवा के लिए बने होते है।

हेमन्त खंडेलवाल - सेवा के मंदिर कृष हॉस्पिटल का उद्घाटन पूरे मुलताई वासियो के लिए खुशी का मौका है। बीमारियो से लड़ने में यह अस्पताल सार्थक सिद्ध होगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad