On Kargil Vijay Diwas, Gayatri family paid tribute by keeping silence on the martyr pillar
✍️ कुलदीप पहाड़े
मुलताई। 22वे कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार मुलताई द्वारा मुलताई बस स्टैंड पर स्थित शहीद स्तंभ पर सेना के जवानों को याद करते हुए शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी ! इस अवसर पर घनश्याम साहू ने कहा "जिंदगी जब तुझको समझा तो मौत क्या चीज है ये वतन तू ही बता तुझसे बड़ी क्या चीज है हमारे देश के जवान इसी मंत्र को लेकर दुश्मनों से जा भिड़ते हैं उन्होंने देश के जवानों का आभार मानते हुए शहीदों को शत शत नमन किया इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य यादव राव निंबालकर , रामदास देशमुख, गिरवर प्रजापति मनोज खवादे , गणेश रावत ,तरुण खवादे, कन्हैया पंवार,पवन साहू, दिनेश डोगरदिये, नंदन पवार मयूर शर्मा आदि परिजनों ने उपस्थित रहकर पुष्पों से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

