Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भोपाल में 9वीं की छात्रा से उसके 3 क्लासमेट और एक युवक ने दुष्कर्म किया; बदनाम करने की धमकी देकर डराया|

Humdard latest hindi news updates MP Bhopal.
In Bhopal, a class 9 student was raped by her 3 classmates and a youth; Intimidated by threatening to defame.




भोपाल में एक आंगनबाड़ी केंद्र में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक युवक और तीन नाबालिग छात्रों ने 9 महीने तक दुष्कर्म किया। बच्ची के प्रेग्नेंट होने पर इसका पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। छात्रा 9वीं में पढ़ती है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से तीन नाबालिग हैं, जो छात्रा के साथ ही पढ़ते हैं।

रातीबढ़ थाने के टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि घटना अक्टूबर 2020 से अब तक की है। 14 साल की छात्रा 9वीं में पढ़ती है। उसने बताया कि एक अक्टूबर को उसे साथी छात्र आंगनबाड़ी केंद्र में ले गया। यहां पर दुष्कर्म किया। उसने अपने एक और दोस्त को बुला लिया। बाद में दो दोस्त और आ गए। चारों डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। इस दौरान उससे मारपीट भी की। कोरोना काल में भी आरोपी छात्रा को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर बुला लेते थे।

इस तरह चारों उससे करीब 9 महीने तक दुष्कर्म करते रहे। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। इसके बाद भी उससे डरा धमकाकर ज्यादती की जाती रही। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों के उसके गर्भवती होने के बाद बारे में बताया।

परिजनों ने लड़की का बच्चा गिराने का प्रयास किया, लेकिन समय अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने मना कर दिया। मजबूरी में परिजन ने रातीबढ़ पुलिस को सूचना दी। टीआई तिवारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग हैं। तीन बच्चे उसी स्कूल में 9वीं के छात्र हैं। चौथा आरोपी एक होटल में काम करता है।

बच्ची डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी
पुलिस इस पूरे मामले में जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करेगी। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। बच्ची की मेडिकल स्थिति को देखते हुए आगे का फैसला किया जाएगा। हालांकि, छात्रा अभी पूरी तरह ठीक है, लेकिन वह गुमसुम रहती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad