A horrific road accident at Dahua, a young man seriously injured in a head-on collision between a truck and a motorcycle. One hand cut off.
मुलताई। नगर से करीब 10 किमी दूर छिंदवाड़ा रोड़ पर मंगलवार सुबह अचानक एक मोटरसाइकिल और ट्रक की आपस मे भिंड़त हो गयी जिसमे मोटरसाइकिल सवार सिपावा निवासी 35 वर्षीय सतीष पिता हरि सरोदे गंभीर रूप से घायल हो गया, सतीष के साथ मलोलखापा निवासी 20 वर्षीय युवक ललित पिता मुन्नालाल भी मोटरसाइकिल पर सवार था। दुर्घटना में सतीश का एक हाथ पूरी तरह कट कर अलग हो गया वही एक पैर भी टूट गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों सुबह धनिया बेचने मुलताई आए थे, जो धनिया बेच के वापस आपने गांव जा रहे थे तभी अचानक छिंदवाड़ा की ओर से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गयी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस से डॉ कमलेश रघुवंशी और पायलेट सुखलाल पावर ने मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया , जहा से गंभीर रूप से घायल सतीष सरोदे को नागपुर ले जाया गया है।

