Maa Tapti Janmotsav 2021 was started by offering chunari on the first day.
✍️कुलदीप पहाड़े.....
मुलताई। नगर में माँ ताप्ती के जन्मोत्सव की तैयारी विगत कई दिनों से की जा रही थी, जिसका आगाज आज मंगलवार को सुबह चुनरी यात्रा निकाल कर माँ ताप्ती का पूजन कर 51 मीटर की चुनरी अर्पित की गई।
आगामी 16 जुलाई को माँ ताप्ती का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आज से शुरू हुए 11 दिवसीय जन्मोत्सव में प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रम तय किए गए है। वहीं आस पास ग्रामीण क्षेत्रो में इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए अपने अपने गांवों में घरों पर ही जन्मोत्सव मनाने का आग्रह किया जा रहा है।

