Nemavar victim's family is being threatened, action should be taken against those who threaten - Ramu Tekam. Ramu Tekam had reached Nemavar to meet the victim's family.
बैतूल। विगत दिनों देवास जिले के नेमावर थाना क्षेत्र मेंआदिवासी परिवार के पांच सदस्यों की भाजपा नेता द्वारा निर्मिम हत्या कि गईं । इस घटना में शिवराज सरकार की नाकामी और पुलिस प्रशासन की लापरवाही सामने आई है।
आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू टेकाम पूर्व सांसद प्रत्याशी बैतूल पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी बात सुनी। बाद में नेमावर थाना प्रभारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और सीबीआई जांच की मांग कर आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की।
ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से श्री विक्रांत भूरिया जी प्रदेश अध्यक्ष मप्र युवा कांग्रेस, रामू टेकाम पूर्व सांसद प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष मप्र आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग, रमेश काकोडिया जी , सानू कवडे जी, मनोज धुर्वे, सुमित नर्रे जी पुरूषोत्तम कलम सुशील मरसकोले आदि अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा।

