A tanker filled with crude soybean oil overturned on the Betul-Indore highway, a race to rob oil; Villagers arrived with boxes and buckets.
ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क हादसा खाद्य तेल से भरा टैंकर पलटा ग्राम वासियों मैं तेल ले जाने की लगी होड़! ग्राम वासियों ने भरे तेल के डब्बे 100 डायल ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था
बैतूल. जिले के चिरापटला से 7 किमी दूर ग्राम अजाई के समीप एक खाद्य तेल से भरा टैंकर MP 09 KD 5397 जो इंदौर से बैतूल की ओर आ रहा था जो पलट गया टैंकर के पलट जाने से उसमें भरा सोयाबीन तेल को भरने के लिए आसपास के ग्राम वासियों में होड़ सी लग गई लोगों ने टैंकर से बगरते हुए तेल को बड़े-बड़े केनो में झेलने का प्रयास किया ! मिली जानकारी के अनुसार चिरापाटला के पास ग्राम अजाई के निकट तेल से भरा टैंकर पलट गया घटना की सूचना 100 डायल को मिलते ही पायलट मनीष खंडारे एवं पुलिस स्टाफ से अनुज यादव जितेंद्र पवार तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और तेल को भरने के लिए लगी भीड़ को नियंत्रण में कर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया
100 डायल से मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर कंडक्टर को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी घटना का मुख्य कारण टैंकर का अगला मैन पट्टा टूटने से टैंकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया ट्रक इंदौर से बेतूल की ओर जा रहा था ट्रक चालक का नाम मनीष सन ऑफ सीताराम बताया जा रहा है टैंकर क्रमांक MP 09KD 5397, खाद्य तेल होने के कारण मौके पर आसपास के ग्रामीणों की बहुत भीड़ इकट्ठा हो गई थी जिसको नियंत्रित किया गया

