The pits for the sewer line were left open, there may be a serious accident, the chambers connected with the dust remain as they are.
✍️Kuldeep pahade ......
मुलताई। नगर के तीन वार्डो में करोड़ो रूपये से बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन का काम गुजरात की कम्पनी से करवाया जा रहा है, एक तरफ तो कम्पनी ने तीनों वार्डो में सड़क बीच से खोद कर लोगो का आवागमन मुश्किल कर दिया है वहीं जगह जगह चेम्बर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे भी अब गम्भीर दुर्घटना को खुला आमंत्रण दे रहे है। वार्डवासियों द्वारा नगर पालिका के कमर्चारियों को बार बार इन गढ्डों को बंद करने के लिए बोला जा रहा है उसके बाद भी मात्र आश्वासन के कुछ नही मिल पा रहा है, जिसके चलते वार्डवासियों में रोष साफ देखा जा सकता है।
रेत की जगह डस्ट से जोड़े चेम्बर अभी तक नही तोड़े
सीवर लाइन के लिए चेम्बर का निंर्माण करने के लिए रेत का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था लेकिन कुछ जगह पर रेत का उपयोग करने के बाद कई जगह ठेकेदार ने डस्ट से जुड़ाई करवा दी, जब इसकी शिकायत नगर पालिका पहुची तो नगर पालिका के अधिकारियों ने अपने कमर्चारियों को मौके पर भेज कर तत्काल डस्ट से बने चेंबर खोल कर रेत से बनाने की बात कही, इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा उसी डस्ट से जुड़े चेम्बर पर ऊपर ऊपर रेत से प्लास्टर करवाकर डस्ट के साथ साथ अपने भ्रष्टाचार को भी छुपाने का प्रयास किया, यहां तक की नगर पालिका के बड़े अधिकारियों तक ने इस मामले में ठेकेदार को क्लीन चिट देते हुए बतला दिया कि डस्ट से जुड़े चेंबर तुड़वा कर रेत से बनवा दिए गए।
करोड़ो रूपये की सीवर लाइन में बड़ा भ्रष्टाचार
जिस तरह से वर्तमान में जिज़ गुणवत्ता का काम सीवर लाइन में हो रहा है और जिस तरह से हर मामले में नगर पालिका के अधिकारी ठेकेदार के बचाव को मुद्रा में दिखाई दे रहे है, उससे साफ लगता है कि पूरी मिलीभगत से करोड़ो रूपये की सीवर लाइन में जम कर भ्रष्टाचार हो रहा है।

