Amla Triple Murder Update. The young man from whom the killer Bhanu claimed to buy the pistol in the video also turned out to be the lover of the girl.
पुलिस ने उस युवक को पकड़ लिया है। मामले में पूछताछ जारी है। इधर पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। दो पिस्टल, जिंदा और खाली कारतूस बरामद किए। मृतकों के शवों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला में पोस्टमार्टम के लिए शवों को लाया गया। रविवार सुबह ही चारों शवों का अंतिम संस्कार होगा।
बरखा और मैं शादी करने वाले थे
बोड़खी निवासी राकेश हारोड़े (28) ने कहा- 'मैं बिजली और नल फिटिंग का काम करता हूं। बरखा मेरी स्कूल में जूनियर रही। 4 साल से हम एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बरखा और मैं एक-दूसरे से शादी करने वाले थे। बरखा के पिता नहीं हैं, भानु ठाकुर उसकी मदद करता था। भानु ट्रक ड्राइवर था। जब से बरखा मुझसे बात करती थी, तब से भानु से बरखा ने बात करना बंद कर दिया। भानु ने मुझे दो बार धमकाया था कि तुम बरखा से बात मत करना। वरना पिटाई कर दूंगा। बरखा ने मुझे बताया था कि भानु दक्षिण भारत से पिस्तौल खरीदकर लाया। मैंने उसे कोई पिस्तौल नहीं दी। मेरा झूठा नाम फंसाया है।'

