Congress party is organizationally very weak on the ground. Congress District Coordinator, Spencer Lal
नवनियुक्त हरदा जिला प्रभारी बेतुल विधायक के साथ उनके प्रथम दौरे पर संगठन कार्यकर्म में अपने उधबोदन में कांग्रेस प्रचारक श्री स्पेंसर लाल जी ने बड़े सख्त लहजे में कार्यकर्ताओ को खिचतानी से बचने और संगठन को ज़िम्मेदारी के साथ अनुशासन में रहते हुए काम करने की सलाह देते हुए बताया। कि कांग्रेस कार्यकर्ता मायूस ना हो, बल्कि जनता की परेशानियों को पूरी ताक़त से इस जनविरोधी सरकार के सामने उठाते रहे। Corona काल में सरकार कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं करने देगी अता जनता अदालत में जाना शुरू करें, अपने मुद्दों को लोगो से शेयर कर बात करना शुरू करें। इन सात सालो के भाजपा के कुशासन ने अनेकों बार बहुत मुद्दे दे दिए है, लेकिन किसी भी मुद्दो को कांग्रेस पूरी तरह नहीं भुना पाई, कारण है, कि कांग्रेस की पहुंच परिवारों और गहरी तक नहीं है। कांग्रेस संगठन ज़मीन पर बहुत कमजोर है, बूथ बार सूची पूरी तरह फर्जी बना कर प्रदेश कार्यालय भेज लोकल ज़िम्मेदार अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते है, और खुद को, प्रदेश एवम् राष्ट्रीय नेताओं को धोखा देते है। सड़क पर नहीं अब ज़रूरत है, कि मोहल्ले में प्रदर्शन किया जाए। लोगो से उनकी तकलीफों के बारे में पूछा जाएं। हर परिवार तक कांग्रेस को अपनी पहुच् बनाई जाएं। बूथ में कार्यकर्ताओ को प्राथमिकता दी जाय। चुनाव केवल पैसे से नहीं जीता जाता है,नहीं तो नवीन जिंदल या अन्य उद्योगपति कभी चुनाव हारते। लोकतंत्र को कमजोर ना समझे बस राजनीतिक पार्टियां केवल सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं होती है, बल्कि जनता की मूल समस्याओं को पता कर दूर करने हेतु नीति बनाने का काम कर जनता हित का कार्य करना होता है। अता कांग्रेस को अब चाहिए की संगठन में एक दूसरे की तांग खिचने कर कमजोर करने के बजाय सहयोग कर मजबूत बनाने का काम करें। हर बूथ पर कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं को खड़ा करना होगा और उन्हें पूरी ज़िम्मेदारी देनी होगी। कार्यकर्ताओ की पहचान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर करनी होगी। प्रदेश के बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओ से सीधा संपर्क कर संवाद स्थापित करना होगा।

