This is the dreaded bride: After 15 days of marriage, the groom's neck was cut off, he slept on the bed covered with blood all night
विदिशा 11 जुलाई। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जान पुलिस की भी पैरों तले की जमीन खिसक गई। यहां एक दुल्हन ने अपनी शादी के महज 15 बाद ही पति की कुल्हाड़ी से गर्दन काट मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पूरी रात खून से सने बिस्तर पर शव के बगल में सोती रही। इस वजह से दुल्हन खुद बन गई विधवा...
दरअसल, सनसनीखेज वारदात विदिशा जिले के मलिया खेड़ी गांव में 6 जुलाई की रात घटी है। जहां 15 दिन पहले यानि 20 जून को दुल्हन बनकर आई आरोपी महिला कृष्णा बाई ने अपने पति सोनू को प्रेमी शुभम के साथ मिलकर आधी रात को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद ऐसी झूठी कहानी बनाई की परजिन और पुलिस भी हैरत में पड़ गए
इस खौफनाक घटना के बाद जिलेभर की पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बारीकी से मामले की पड़ताल की तो क्राइम की सारी कहानी खुद वा खुद सामने आ गई। मामले की जानकादी देते हुए विदिशा पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को जब नव दंपत्ती सो रहे थे तो पति की हत्या हो गई थी। वहीं पास में पत्नी बेसुध होकर सोती रही, सुबह शिकायत दर्ज कराकर उसने कहा कि किसी ने पति की हत्या कर दी और गहरी नींद की वजह से उसे कुछ पता नहीं चल पया। लेकिन पुलिस पहले से महिला को संदिग्ध मानकर जांच कर रही थी।
बता दें कि जिस रात यह घटना घटी उसके एक दिन पहले मृतक के परिवार वाले शादी की विदाई करने के लिए नर्मदा नहाने होशंगाबाद गए हुए थे। घर में पति-पत्नी के अलावा और कोई नहीं था। बस इसी बात का फायदा पत्नी ने उठाया और फोनकर अपने प्रेमी को बुलाया।
प्रेमी भी बाइक में 1200 सौ का पेट्रोल डलवाकर गूगल के जरिए गांव को सर्च करके कुल्हाड़ी साथ लेकर पहुंचा हुआ था। पति को सुलाकर महिला घर के बाहर प्रेमी का इंतजार कर रही थी। जैसी वह आया तो दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया। पत्नी ने पति को दोनों हाथ पकड़े और प्रेमी ने सिर-गर्दन पर वार कर दिया।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। महिला ने बताया कि उसका शुभम से 4 साल से अफेयर चल रहा था। लेकिन घरवलों ने उसकी मर्जी के खिलाफ सोनू से शादी कर दी। इसके बाद हम दोनों ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जिस दिन ससुरालवाले घर से बाहर गए हुए थे, उसी दिन घटना को अंजाम देने का प्लान बना लिया।
15 दिन पहले ही नव दंपत्ति की शादी हुई थी। अभी-अभी घर में शादी की खुशियों की शहनाई बजी थी, लेकिन अब वहां पर मातम की चीखें सुनाई दे रही हैं। दोनों पक्षों के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि कृष्णा ने इस घटना को अंजाम दिया है। शादी होने के बाद दूसरी बार दुल्हन अपने ससुराल आई थी। दूसरी बार में वह एक रात भी अपने पति के साथ नहीं बिता पाई थी कि उसकी हत्या कर दी।

