Members of the Scheduled Castes Commission reached to meet the newly appointed Governor of MP. Made aware about the atrocities being committed on the people of the SC category in the state.
भोपाल। शनिवार को मप्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दर्जा राज्यमंत्री प्रदीप अहिरवार मप्र के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल जी से राजभवन में मुलाकात करने पहुचे । प्रदीप अहिरवार में उन्हें मध्य प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी एव मुलाकात के दौरान नेमावर हत्याकांड की विस्तार से जानकारी दी साथ ही प्रदेश के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगो के ऊपर हो रहे अत्याचार, शोषण और अन्याय खत्म हो, इस पर गंभीर चर्चा की।
प्रदीप अहिरवार ने बताया कि महामहिम राज्यपाल जी बहुत मृदुभाषी और सरल व्यक्तित्व के साथ जमीन से जुड़े व्यक्ति है उनसे मिलकर अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ।
महामहिम राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उनके साथ में राजेश अहिरवार जी (प्रदेश अध्यक्ष इंटक मध्य प्रदेश) श्रीमती कल्पना देशभरतार जी (अध्यक्ष आम्रपाली बौद्ध विहार) और श्रीमती संगीता गोलिया जी (प्रदेश अध्यक्ष महिला अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश) उपस्थित रहे।


