Vishwa Hindu Parishad (Vhp) Bajrang Dal District Multapi meeting concluded
मुलताई। विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल जिला मुलतापी मुलताई बैठक सवारियां लान (संत लहरी आश्रम )में सम्पन्न हुयी। जिसे प्रांत संयोजक सुशील सुडेले जी, प्रांत गौरक्षा प्रमुख एवं गौेरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे जी, विभाग मंत्री प्रितीवर्धन चर्तुवेदी, जिलाअध्यक्ष रामप्रसाद पवांर जी, जिला मंत्री उदय जोशी जी बजरंग जिला संयोजक गगन साहू जी के मार्गदर्शन में बैठक आहुत हुई। जिस में जिले के समस्त खंड उपखंड सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। प्रांत संयोजक जी द्वारा बजरंग दल के आगामी कार्यो व कार्यकारिणी विस्तार के विषय पर प्रकाश डाला ।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के युवाओं को कोरोना काल में सराहनीय जनसेवा हेतू साधुवाद दिया। तथा आने वाली हर परिस्थिति के लिये तैय्यार रहने के लिये आह्वान किया। बैठक में विभाग मंत्री द्वारा आगामी ३ माह के कार्यक्रम की रुपरेखा रखी। जिला संयोजक नें सभी कार्यकर्ताओं को सभी खंडों में कार्यकारिणी विस्तार के लिये मार्गदर्शन प्रेषिक किया तथा सभी का धन्यवाद दिया। जिस दौरान संगठन के ऋषि साहु, चाणक्य शर्मा, पिंटु प्रजापति, चेतन रघुवंशी, विक्रम रघुवंशी, विशाल डोंगरे, लोकेश यादव, मोहन ढोमने, रवि कवड़कर, शिवा सलामें, गौरव साबले, गजेन्द्र साहू, द्वारका उईके, 'शेखर साहु, मोनू हुरमाड़े, बलदीप विश्वकर्मा, नवीन साहू अन्य मुलताई नगर एवं ग्रामीण आमला पट्टन सारणी व आठनेर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

