Humdard latest hindi news updates amla betul
Big Breaking - In Amla, a young man entered the house and shot three people, then shot himself.
✍️ Kuldeep pahade
आमला । नगर में शनिवार दोपहर अचानक सनसनी फैल गयी, कारण घर मे घुस कर एक युवक द्वारा तीन लोगों को गोली मारने और खुद को भी गोली मारने की घटना सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आमला नगर के भवानी नगर में एक युवक ने घर में घुसकर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है ।
सूत्रों के अनुसार आमला के भवानी नगर इलाके में रहने वाले सर्राफा व्यापारी के घर में घुसकर एक हमलावर ने उनके भतीजे और उनकी भांजी को गोली मार दी इस बीच उनको बचने आया उनके दोस्त को भी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने घर मे घुस कर तीनो की हत्या की उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
घटना वाली जगह पर फिलहाल भारी पुलिस बल पहुच चुका है , छानबीन की जा रही है, प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, ज्ञात हुआ है कि उक्त युवक के खिलाफ कुछ दिन पहले ही परिवार ने छेडछाड का मामला दर्ज करवाया था। सम्भवतः इसी रंजिश के चलते पूरी घटना को अंजाम दिया गया होगा।


