Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ट्रेन के नीचे आने से महिला को बचाया:भोपाल में चलती पंजाब मेल में चढ़ते वक्त महिला का पैर फिसला; कांस्टेबल ने दौड़कर बचाया।

Breaking News - Woman rescued from falling under train: Woman slipped while boarding Punjab Mail in Bhopal; The constable ran and saved him.




भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक हेड कांस्टेबल की तत्परता से एक महिला ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गई। महिला चलती पंजाब मेल में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में पैर जाने से पहले ही स्टेशन पर परिचित से मिलने आए हेड कांस्टेबल ने महिला को दौड़कर बचा लिया। घटना के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। फिर महिला को ट्रेन में बैठा कर आगे रवाना किया गया।


पुलिस मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद बघेल ने पंजाब मेल में मुंबई से ग्वालियर जा रहे परिचित से मिलने गए थे। वह 2 नंबर प्लेटफार्म पर खड़े होकर ट्रेन में बैठे परिचित से बात कर रहे थे। तभी पंजाब मेल के चलने पर स्लीपर कोच नंबर 4 में एक महिला चलती ट्रेन में सामान लेकर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। अचानक महिला का पैर फिसल गया।


पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जाने ही वाला था कि विनोद बघेल ने महिला को दौड़कर खींच लिया। घटना देखने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर पंजाब मेल को रोक दिया। घटना शुक्रवार की है। घटनास्थल पर तुरंत RPF और GRP के अधिकारी आए। सुनीता नाम की महिला ने बताया कि उनके बच्चों को आगे की बोगी में बैठा दिया। वह ग्वालियर की तरफ जा रही है। जानकारी लेने के बाद महिला को उनके बच्चों के पास सुरक्षित पहुंचाया गया। इसके बाद पंजाब मेल आगे के लिए रवाना हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad