Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बड़ी खबर। कोयला खदान में चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एल लाख अठारह हजार रुपए का समान बरामद।

big news. Arrested three accused of theft in coal mine, recovered goods worth Rs.118000








थाना सारणी चौकी पाखाखेडा पुलिस व्दारा खदान में चोरी करने वाले तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर 1,18,000 ( एक लाख अठारह हजार रूपये ) का मशरूका बरामद करने में की बड़ी सफलता हासिल,देखे विडियो

बैतूल -  दिनाँक 08/07/2021 थाना सारणी चौकी पाखाखेडा पुलिस व्दारा खदान में चोरी करने वाले तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर 1,18,000 ( एक लाख अठारह हजार रूपये का मशरूका बरामद किया । पुलिस थाना सारणी मे फरियादी कलीम उद्दीन पिता नूरउद्दी निवासी गाधी नगर पाथाखेडा थाना सारणी ने रिपोर्ट किया कि मै सारणी माईन्स मे वरिष्ट सुरक्षा प्रहरी के पद मे पदस्थ है कि दिनाँक 05/07/2021 से 07/07/2021 को सारणी मे माईन्स के सी.एच.पी. स्टोर रूम से मशीन के पार्टस व दो नग लोहे के माल गाडी के टब , लोहे कि तीन नग प्लेट , लोहे के दो नग बेल्ट कवर , दो नग ट्रेलन व एक नग ट्रेलन फ्रेम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर दिनाँक 07/07/2021 को थाना सारणी में अपराध क्र . - 383 / 21 धारा 454,380 भादवि.का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । अज्ञात चोर एव मशरूका की तलाश हेतू श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद जी के निर्देशन में श्रीमान थाना प्रभारी महोदय सारणी श्री महेन्द्र सिह चौहान के व्दारा गठित टीम में चौकी प्रभारी पाथाखेडा उनि.राकेश सरयाम सउनि.जी.पी. बिल्लोरे सउनि.एस.एम. हुसैन , आरक्षक 273 गजानन्द , आरक्षक 266 विनोद , आरक्षक 355 सोनू के व्दारा अज्ञात चोर एव मशरूका की तलाश पतारसी के दौरान मुखवीर व्दारा सूचना प्राप्त होने पर संदेही मोनू सिह , इतिहास ओझा एव सोमनाथ धुर्वे से हिकमत अमली से पूछताछ की गयी जिन्होंने सारणी माईन्स मे चोरी करना स्वीकर किया । आरोपिगण ( 1 ) मोनू सिंह उर्फ किरण पिता शिवसिंह उम्र 22 साल जाति राजपूत निवासी न्यू मार्केट पाथाखेडा थाना सारणी ( 2 ) इतिहास पिता राजू उम्र 19 साल निवासी लिटिल फ्लावर स्कूल के पीछे पाथाखेडा थाना सारणी ( 3 ) सोमनाथ धुर्वे पिता छगन धुर्वे उम्र 27 साल निवासी लिटिल फ्लावर स्कूल के पीछे पाथाखेडा थाना सारणी जिला बैतूल से आज दिनाँक 08/07/2021 को सारणी माईन्स के बगल के जंगल के नाले मे बेसरम की झाडी मे छिपाकर रखे चोरी के सामान दो नग लोहे के माल गाडी के टब , लोहे की तीन नग प्लेट , लोहे के दो नग बेल्ट कवर दो नग ट्रेलन व एक नग ट्रेलन फ्रेम व बेल्ट की घंटी कुल किमती 118000 ( एक लाख अठारह हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया है । आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad