Blind murder exposed - Sensation was spread after getting half-burnt dead body. The accused burnt the dead body in the drain of the forest to hide the crime.
Betul। अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी किया गया जिसमे बताया गया कि दिनाँक 02.07.21 को थाना बीजादेही में सूचना प्राप्त हुई कि घोड़ादेव बाबा की पहाड़ी के सामने जंगल में नाले के अंदर एक अज्ञात पुरूष की लाश जली हुई हालत में पड़ी है । सूचना पर मर्ग कायम कर जाँच की गई । जांच के दौरान एफएसएल अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पहुँच कर निरीक्षण किया । अज्ञात पुरूष के शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम कराया गया । अज्ञात मृतक की पहचान शैलेष पिता बाबूलाल घोरसे उम्र 32 वर्ष नि . खपरिया के रूप में होने पर अन्य साक्षियों से पूछताछ की गई । मर्ग जांच पर पाया कि संदेही अनिल पाटिल एवं सुनील पाटिल द्वारा शेलेष की हत्या कर पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को आग से नाले में जलाया गया है । जांच पर धारा 302 , 201 , 34 भादवि का कायम किया जाकर अनुसंधान किया गया । अनुसंधान में पाया कि मृतक शैलेष का आना जाना ग्राम टिमरनी में आरोपियों के घर पर था । जो आरोपीगण नहीं चाहते थे कि शैलेष घर आए तथा मां से बातचीत करे । दिनांक 30/06/21 को आरोपीगण अनिल पिता प्रभुदयाल उम्र 30 वर्ष व सुनील पिता प्रभुदयाल उम्र 28 वर्ष दोनो नि . ग्राम टिमरनी थाना बीजादेही शाम को सिवनी मालवा से वेयर हाऊस मजदूरी कर वापिस आने पर शैलेष के घर मिलने पर आपस में कहा सुनी होकर बांस डण्डा एवं कुल्हाड़ी से मारपीट की गई एवं मृत्यु पश्चात लाश उठाकर घर के पीछे जंगल के नाले में लकड़ी और पत्तों से जलाना कबूल किया । आरोपीगणों की निशादेही पर मारपीट में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं बांस डण्डा जप्त किया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के नेतृत्व एवं एसडीओपी शाहपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बीजादेही बी.एल. उईके , सउनि बी.एल. बौरासी आर . 177 राजेश व 670 मनीष द्वारा की गई ।

