To please Varun Dev, the Tatpeshwar Mahadev temple was submerged with the water of Maa Tapti.
✍️ Kuldeep pahade
मुलताई। बारिश के मौसम में भी जब मानसून अभी तक अपने रुआब पर नही आया है और बादल रूठ गए और बारिश नही होने से किसान सहित सभी लोग परेशान है। इसको देखते हुए वरुण देव को प्रसन्न करने के लिए मां ताप्ती के जल से तत्पेश्वर महादेव मंदिर को जलमग्न किया गया। यह कार्य 2 दिनों से किया जा रहा है और जब तक वर्षा नहीं होती तब तक जारी रहेगा। इस अवसर पर सुंदरकांड मंडल गांधी चौक एवम सूर्यपुत्री माँ ताप्ती लोकसेवा न्यास के कार्यकर्ता नमन अग्रवाल, शैलेश खंडेलवाल, योगेश पटेल, मोनू मिश्रा,संदीप भार्गव,गगन साहू,सौरभ दुबे, करण देशमुख,गजनी साहू, स्वास्तिक दुबे,संदीप सोनी, सुमित शिवहरे प्रहलाद साहू ,एवम अन्य मां ताप्ती भक्त शामिल रहे।

