Ramsatta program was completed at Khedapati Mata Temple Khamkheda. Farmers are suffering due to lack of rain.
हिरदागढ़ से हमदर्द न्यूज़ के लिए अशोक आरसे की खबर
जीवन यापन करने के लिए किसान का एकमात्र साधन मुख्य रूप से खेती होती है सभी किसानों द्वारा मक्के की बुवाई की जा चुकी है परंतु कुछ दिनों से पानी नहीं गिर रहा है जिसकी वजह से मक्के सूखने लगे हैं पानी की बहुत जरूरत है और पानी नहीं गिर रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत खामखेड़ा के भक्तों द्वारा खेड़ापति माता मंदिर में रामसत्ता का कार्यक्रम किया गया भगवान श्री राम जी से बारिश की प्रार्थना की।
बड़े ही धूमधाम से माता मंदिर में रामसत्ता का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न जिसमें अनेकों भजन मंडलों ने उपस्थिति दी जिसमें जय सेवा मंडल तांसी, जय भोले मंडल बामनवाड़ा, बालक कृष्ण मंडल फारसबेल, शिव मंडल बगदरी , राधा मंडल चिखलार , गायत्री मंडल डोडासेमर, राधा-कृष्ण मंडल महिंदावीर, सीताराम मंडल पिपरिया, ने बारी बारी से प्रस्तुति दिए। कार्यक्रम समापन के पश्चात भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई भक्तों द्वारा भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया तथा सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
ग्राम समिति की मुख्य भूमिका रही ग्राम के सभी युवाओं का भी बहुत सहयोग रहा साथ ही सचिव महोदय श्री जीयनलाल जी मरकाम द्वारा माता खेड़ापति से प्रार्थना की गई कि कोविड-19 के प्रकोप से इस दुनिया को जल्द मुक्ति दे।

