MP Weather Update। Monsoon gave a knock in Madhya Pradesh, Meteorological Department including the capital warned of heavy rain in these districts for 4 days
मानसून ने दी दस्तक, राजधानी समेत इन जिलों में 4 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
MP Weather Update: (ई न्यूज़ ) मध्यप्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, राजधानी समेत मौसम विभाग ने इन जिलों में 4 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
भोपाल। प्रदेश भर में बारिश का इंतजार कर रहे हैं प्रदेशवासियों की निगाहें इंद्रदेव पर टिकी हुई है इंद्रदेव को बनाने के लिए ग्रामीण अंचलों में तरह-तरह के टोटके किए जा रहे हैं प्रदेशभर में भीषण गर्मी के एक बार फिर से दस्तक दे दी है। मानसून ब्रेक के बाद से भीषण गर्मी के कारण आमजनों का हाल बेहाल हो गया था। हालांकि मानसून के फिर सक्रिय होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। वहीं पिछले कुछ घेटों में प्रदेश में हुई बारिश ने भी इसके संकेत दे दिए है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों मे जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के सागर, ग्वालियर, रीवा, चंबल, भोपाल, होशंगाबाद और उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। वहीं राजधानी भोपाल में सुबह 6:00 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो करीब एक घंटे तक चला। जिसके बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों मे तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसमें भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, रीवा, ग्वालियर, शहडोल और चंबल संभाग के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बादलों की चमक-गरज के साथ हवाएं और तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
बता दें कि जुलाई माह से पहले ही मानसून ब्रेक शुरू हो गया था। तभी से बारिश के आसार नहीं दिखाई दिए हैं। अब एक बार फिर प्रदेश में मानसून ब्रेक खत्म हो गया है। मानसून ने फिर से दस्तक दे दी है। जिसके बाद अगले 5 दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखी जा सकती है।

