Cow smuggling - Container full of cow lineage caught at Sasundra check post. Triveni Gaushala was brought to Uthiya.
मुलताई के समीप आर टी ओ ससुंद्रा पर एक संदिग्ध वाहन चेकिंग हो रहा था लेकिन ससुंद्रा आर टी ओ के कर्मियों को शक होने पर पूछताछ की तो कंडेक्टर, क्लिनर भागने लगे। शक होने पर वहां के कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल के जिला संयोजक गगन साहू, ऋषि साहू पिंटु प्रजापती, गजनी, गौरव साबले को सूचना दी। फिर बजरंग दल के गगन साहू ने ग्राम बानूर के विशाल डोंगरे, शेरू पवार, लकी, पंकज पांसे, जित्तु, अनिल, निक्की से सम्पर्क किया। सभी के आर टी ओ चेक पोस्ट पर पहुंचने पर गाड़ी खुलवा कर चेक किया तो उसमे 60 से 65 गौवंश थे वाहन क्रमांक HR 67 A 7293 में 2 पार्टीशन में लबालब कुरुरता से ठूस ठूस कर भर हुये थे मुलताई से बजरंग दल के गगन साहू,ने आमला थाना प्रभारी को सूचना दी एवम गौवंस से भरी गाड़ी उभारियां की गौशाला में त्रिवेणी खाली करवाकर कंटेनर की जप्ती आमला थाने में बनाई। कटेंनर के साथ पकड़ाये ड्राइवर से पुछताछ करने पर गाड़ी मालिक का नाम दानिस कुरैशी बताया गया एवं गौवंस की गाड़ी ग्वालियर से हैदराबाद की ओर जा रहा थी।

