Humdard latest hindi news updates amla
Now bees attack in Amla: Attacked during Havan in the temple, 9 people injured
आमला। आमला ब्लॉक के ग्राम देवठान में रविवार को मंदिर में मधुमक्खियों के हमले में 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना दोपहर की है। धुआं होने की वजह से मधुमक्खियों ने हमला किया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत देवठान में स्थित नागमंदिर में रामा सोलंकी के परिवार मन्नत पूरी करने गया था। धार्मिक रस्म पूरी करने के लिए परिवार ने हवन शुरू किया। तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों को देख अफरा-तफरी मच गई। किसी ने भागकर तो किसी ने पानी के बीच बैठकर खुद को और बच्चों को बचाया। जिसे जहां जगह मिली वहां छिपकर उसने अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के काटने से यहां 9 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

