Death by lightning. The young man was standing in front of the house, a sudden accident happened. Life was burnt in an instant.
चिचोली के ग्राम आवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से 45 साल के एक व्यक्ति की घर की दहलीज पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार सुबह 8 बजे का है। घटना के समय मृतक सालकराम मर्सकोले अपने घर के पास खड़ा था। उसी दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से पलक झपकते ही सालकराम की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले भेज दिया। चिचोली थाना टीआई अजय सोनी ने बताया मृतक सालकराम पुत्र रंजीसा मर्सकोले (48) सुबह अपने घर के सामने खड़े था। आकाशीय बिजली की चपेट में सालकराम आ गया जिसके चलते घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

