Humdard latest hindi news update.
Honored on National Doctor's Day, doctors play an important role in human life - Smt. Priya Chaudhary
भैंसदेही राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर आज पुर्णा नगरी भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी पयोष्णी वेलफेयर सोसायटी व नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गुलाबराव सेलकरी मध्यप्रदेश जन अभियान ब्लॉक विकास कुमरे सीएमओ मुख्य कार्य पालिका अधिकारी भैंसदेही केएस उईके कुनबी समाज संगठन पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मा देव कुबडे़ स्वयंसेवी संगठन के सक्रिय सदस्य राहुल चाढो़कर नगर विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य अंकित राठौर कमलेश कावड़कर राजू गवांडे सोहन सिंह काकोड़िया रघुनाथ सलामें श्रावण मन्नासे,आशीष मर्सकोले द्वारा डॉक्टरों वा स्टाफ नर्सों का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया
कार्यक्रम का आयोजन नगर विकास प्रस्फुटन समिति व पयोष्णी वेलफेयर सोसाइटी भैंसदेही के तत्वावधान में किया गया।
डॉक्टर हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है - प्रिया चौधरी
डॉक्टर सम्मान दिवस पर मध्यप्रदेश जन आभियान परिषद जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने अपने व्यक्तित्व में कहा कि डॉक्टर हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है मानवता की सेवा करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया उनके योगदान के सम्मान में आज नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है यह खास दिवस भारत में 1 जुलाई को हर साल मनाया जाता है कोरोनावायरस महामारी के कारण बहुत सारे डॉक्टर्स लोगों की सेवा में बिना ब्रेक लिए लगे हुए हैं यह अपने स्वास्थ और सुरक्षा में उनसे समझौता कर रहे हैं ताकि उनके मरीजों को सबसे अच्छा इलाज मिलना संभव हो सके अप्रत्याशित समय में पहले से ज्यादा जरूर हो जाता है कि हम अपने डॉक्टरों और हेल्थ केयर वर्कसों का हौसला बढ़ाएं और मानव जाति के लिए उनकी सेवा के प्रति उनका आभार प्रकट व्यक्त करती हूं

