Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

देवास के जघन्य हत्याकांड में आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने जय भीम सेना ने छिंदवाड़ा कलेक्टर को सांैपा ज्ञापन।

Humdard latest hindi news update. 
Tribal family in the heinous massacre of Dewas
Jai Bhim Army submitted a memorandum to Chhindwara Collector to get justice.




ंिछंदवाड़ा - जय भीम सेना के जिलाध्यक्ष शिवम पहाड़े के नेतृत्व में विगत् दिनों ग्राम पंचायत नेमावर, थाना नेमावर, जिला - देवास के अंतर्गत दबंग सुरेन्द्र चौहान एवं अन्य द्वारा आदिवासी परिवार की युवतियों के साथ बलात्कार कर परिवार के सभी लोगों की नृशंस हत्या कर दफनाने जैसा घिनौना कृत्य किया गया, जिसमें पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी न होने एवं संरक्षण दिये जाने के चलते थाना नेमावर स्थानीय सामाजिक संगठनों के निरंतर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये दबाव बनाया गया दबाव के चलते जब पुलिस कार्यवाही का चैकाने वाली सत्य घटना उजागर हुई जिसमें पीड़ित आदिवासी परिवार के सभी सदस्यों को मारकर दफना दिया गया । 

         जय भीम सेना ने आज 01 जुलाई दिन गुरूवार को श्रीमान कलेक्टर महोदय के माध्यम से प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की जाये एवं दोषी पुलिस कर्मियों पर दण्डात्मक कार्यवाही कर फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से तत्काल दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है एवं पीड़ित दलित आदिवासी परिवार को तत्काल एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की है । इस अवसर पर शिवम पहाड़े, राहुल डेहरिया, पारस वंशकार, ललित चैरे, बंटी मण्डराह, दीपक पहाड़े, नईम खान, पप्पू गोनेकर, रंजीत रविकर, पूजा सरेयाम सहित अन्य भीम सैनिक उपस्थित थे ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad