Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

टीकाकरण सेंटर पर उमड़ी भीड़, तहसीलदार ने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी

Humdard latest hindi news update athner
Crowd gathered at the vaccination center, the Tehsildar reached the vaccination center and explained to the people




आठनेर से हमदर्द न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर।

आठनेर । वैक्सीनेशन महाअभियान के कारण लोगों में अपार जागरूकता दिखाई दे रही है। लोग बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं। इसका ही एक नजारा ग्राम गुनखेड़ में देखा गया जहां पर सुबह 8:00 बजे से ही लोगों ने कतारे लगाना प्रारंभ कर दी । वैक्सीनेशन कार्य प्रारंभ होते ही धक्का-मुक्की व चिल्ला चौट होने लगी। समझाईश बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना नियमो का पालन नहीं कर रहे थे। कोरोना वॉलिंटियरो के प्रयास के बाद जब स्थिति नहीं सुधरी तो विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने स्वयं वहां पहुंचकर व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया तथा स्थिति के बारे में तहसीलदार मैडम के संज्ञान में लाया गया। मेडम अंतोनिया एक्का वानखेड़े मैडम ने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी तथा लाइन से आकर नंबर आने पर ही वैक्सीन लगाने का कहा। अधिकारीयो की समझाइश व कोरोना वालेंटियरो के अथक परिश्रम के बाद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रही। इसी प्रकार मांडवी, धनोरा तथा सावंगी मे भी कोरोना वालेंटीयरो ने व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने में अपना योगदान प्रदान किया। वेक्सिनेशन में मेंटर सतीश ठाकरे, आशुतोष सिंह चौहान, प्रगति वागद्रे, प्रकाश धोटे,दिनेश माकोड़े,प्रीति वागद्रे, जयमाला वागद्रे,धर्मेंद्र पाटनकर एवं गजानन तायवाड़े का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad