Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

शिवराज सिंह चौहान सपरिवार पहुंचे बैतूल के बोरी अभ्यारण, कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत।

Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan reached Bori Sanctuary near Betul with family, workers were warmly welcomed as soon as they entered Betul district









मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार पहुंचे बैतूल के पास बोरी अभ्यारण पहुंचे, बैतूल जिले में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत


  बैतूल आज मंगलवार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पूरे परिवार के साथ सतपुड़ा की सुगम वादियों में बोरी अभ्यारण मैं अपने निजी प्रवास पर आज बोरी पहुंचे बोरी पहुंचने से पहले जैसे ही उन्होंने बेतूल जिले की सीमा में प्रवेश किया भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया वही भौरा में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला भौरा पहुंचा कार्यकर्ताओं को देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मिनट के लिए अपना काफिला रुकवाया और वाहन से नीचे उतर कर कार्यकर्ताओं के अभिवादन को स्वीकार किया।



पाठकों को बता दें कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपने दो दिवसीय निजी प्रवास पर बैतूल के पास बोरी अभ्यारण पहुच गए है। वे यहां परिवार के साथ कल शाम तक ठहरेंगे। सड़क मार्ग से धपाड़ा पहुचे मुख्यमंत्री यहां गोल्डन मार्क रिजॉर्ट में ठहरेंगे। संभावना है कि वे कल सुबह सतपुडा टाइगर रिजर्व के तहत आने वाले बोरी अभ्यारण में प्रकृति का नजारा देखने परिवार सहित जाएंगे। फिलहाल वे रात्रि विश्राम धपाड़ा के रिसोर्ट में करेंगे। यहां गोल्डन मार्क और बोरी रिजॉर्ट में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।



इसके पहले मुख्यमंत्री यहां सड़क मार्ग से पहुचे। जबकि उनका परिवार यहां पहले ही पहुच चुका था। वैसे अंदाजा लगाया जा रहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे इस कारण प्रशासन ने भौरा स्कूल परिसर में हेलीपैड भी बना रखा था परंतु मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर के स्थान पर सड़क मार्ग से पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।



प्रदेश के मुख्यमंत्री के ठहरने के लिए धपाडा स्तिथ गोल्डन मार्क और बोरी रिजॉर्ट में व्यवस्था की गयी है। जबकि उनके स्टाफ के लिए धपाड़ा के हॉस्टल में व्यवस्थाएं की गयी है। यहां से सीएम अभ्यारण का लुत्फ उठाएंगे। वे सुबह बोरी सेंचुरी भी जा सकते है। जो धपाड़ा से करीब 20 किमी दूर है।यह सतपुडा टाइगर रिजर्व का कोर एरिया कहलाता है। मुख्यमंत्री की इस यात्रा के मद्देनजर मौके पर वाई फाई की व्यवस्थाओं समेत सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गयी है। करीब 130 जवानों का बल धपाड़ा में तैनात किया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad