Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कैमरे में कैद हुई LIVE मौत:शराब के नशे में सड़क पर गिरे शख्स पर ड्राइवर ने चढ़ा दिया ट्रक, पूरी घटना कैमरें में हो गई कैद।

Humdard latest hindi news updates sivani


LIVE death caught on camera: The driver drove the truck on a person who fell on the road while intoxicated, the whole incident was caught on camera.







सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में एक शराबी को एक ट्रक ने रौंद दिया जिसकी पूरी बारदात सीसीटीव्ही में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस अब आरोपी ट्रक ड्राईवर को ढूढ रही है। दरअसल दिल दहलाने वाली यह घटना घंसौर थाना के मंडला तिराहे के पास की है। यहां लगे सीसीटीव्ही फु टेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि एक अधेड़ उम्र का शख्स शराब के नशे में यहां खड़े ट्रक के सामने लडखड़ाकर गिर गया, तभी वहां खड़े ट्रक का ड्राईवर उसे देख नहीं पाया और ट्रक चालू कर उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। ट्रक के पहिए के नीचे दबने से शख्स की मौत हो गई। इस घटना के बाद मंडला तिराहे के पास हुई इस घटना के बाद सिवनी की घंसौर पुलिस अब ट्रक के चालक और परिचालक को ढूढ रही है।





सीसी टीव्ही न रहता तो नहीं लग पाता मौत का अंदाजा
दरअसल घटना के कुछ देर बाद पुलिस को जब इस हादसे की भनक लगी तो पुलिस ने मामले को जांच में लिया तथा यहां लगे सीसीटीव्ही कैमरे को खंगाला तो सारी बारदात सामने आ गई। जिसके बाद अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में पुलिस जुट गई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad