Missile Man Dr. Kalam taught to make dreams come true - Scientist Dr. Prakash Khatarkar
Ajas organization paid tribute on the death anniversary of former President Dr. Kalam
बैतूल। देश के 11 वे राष्ट्रपति और मिसाइल मेन के रूप में पहचाने जाने वाले डॉ अब्दुल कलाम को अनुसूचित जाति सामाजिक जन कल्याण संगठन अजास बैतूल की ओर से बैतूल शहर के कारगिल चौक पर स्थापित मिसाइल प्रतीक के पास पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम की फ़ोटो पर वैज्ञानिक डॉ प्रकाश खातरकर (पोलर मेन) समाज सेविका तूलिका पचौरी ,सोनल पाटिल ,वंदना झरबड़े,चंदप्रभा चौकीकर,चंद्रभागा भूमरकर ,निर्मला गोहिया, अनीता सोनारे, तुकाराम लोखंडे,करणलाल चन्देलकर,लीलाधर नागले रामदास गुजरे, पंकज डोंगरे, नितेश वाईकर, वर्षा खातरकर, दीपमाला खातरकर,रवि चवारे, कमलेश तायवाडे द्वारा श्रद्धा सुमन ,माल्या अर्पण, शांति मौन के साथ उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धाजंली अर्पित की गई।
तूलिका पचौरी,सोनल पाटिल,वंदना झरबड़े ,निर्मला गोहिया,अनिता सोनारे ,चन्द्रप्रभा चौकीकर,चंद्रभागा भूमरकर द्वारा डॉ प्रकाश खातरकर को देश व्यापी उपलब्धि के लिए भारतीय संविधान की उद्देशिका भेंट की गई।इस अवसर पर डॉ. प्रकाश खातरकर ने कहा कि भारत रत्न डॉ. अब्दुल कलाम साहब ने विश्व पटल पर भारत की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जिनके कारण भारत ने आधुनिक मिसाइले बनाकर लोहा मनवाया । इस अवसर पर अजास जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले ,करनलालचन्देलकर, वंदना झरबड़े,तुकाराम लोखंडे द्वारा डॉ. कलाम के सँघर्ष से सफलता के शिखर तक के सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया की डॉ कलाम साहब ने इतना संघर्ष किया कि अखबार तक बेचना पड़ता था ।
डा. कलाम साहब ने देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर आसीन हुए।
युवाओं को सिखाया अपने सपने कैसे साकार करते हैं। पोखरण परमाणु का परीक्षण सफलतम इनके नेतृत्व में रहा,पृथ्वी, अग्नि नाग जैसी मिसाइलें का निर्माण कर देश को वैज्ञानिक रूप से सैन्य शक्ति प्रदान की।
डा. कलाम देश के 11वे ऐसे राष्ट्रपति रहे जो किसी भी राजनीतिक दल की विचारधारा से नहीं जुड़े रहे .राष्ट्रपति रहते हुये भी सादगी भरा जीवन और लोगों से मिलनसार का व्यक्तित्व वाला विशेष गुण कलाम साहब मे रहा।
श्रद्धाजंली कार्यक्रम उपरांत करनलाल चन्देलकर द्वारा श्रद्धाजंली कार्यक्रम में सहयोगात्मक और उपस्थिति देने के लिए डॉ प्रकाश खातरकर,समाज सेवी और प्रत्याशा गर्ल्स हॉस्टल संचालिका तूलिका पचौरी ,विशाल हिन्दू वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष सोनल पाटिल ,सहित अन्य संगठन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर सभी को डॉ कलाम के आदर्शों को अपने जीवन मे उतारने की अपील की।

