Humdard latest hindi news updates multai
Under the Nature Conservation Week 2021, plantation was done at the Community Health Center by Indo-Tibetan Cooperation Forum Yuva Madhya Bharat Province.
मुलताई नगर के शासकीय अस्पताल में भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें भारत तिब्बत सहयोग मंच बैतूल के जिला महामंत्री नितेश पवार, बजरंग दल के जिला संयोजक गगन साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल महामंत्री विशाल डोंगरे, अभिषेक सोनी, कृष्णा जगदेव ,सुमित कोड़ले, निखिल देशमुख, गोपाल उबनारे एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । इस अवसर पर अस्पताल से बी.एम.ओ. पल्लव अमृतफले, दिवाकर किनकर, ईई चन्द्रकला डोंगरे आदि की सराहनीय भूमिका रही। मंच के नितेश पवांर ने बतलाया की कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त बैतूल जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

