Newborn baby found in the mud was recovered from the spot and handed over to the Health Department.
आठनेर । नगर के वार्ड क्रमांक 5 -6 में एक नवजात शिशु कीचड़ में फेंकी वार्ड वासियों को मिली वार्ड वासियों ने मामले की सूचना आठनेर पुलिस को दी पुलिस कर्मियों के द्वारा नवजात शिशु को बरामद कर स्वास्थ्य विभाग आठनेर को उपचार हेतु भर्ती कराया था । जहां पर डॉक्टर दिव्यांशु पोटफोडे ने नवजात शिशु का उपचार कर 108 वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। मामले में जांच कर रहे पुलिस विभाग के चंद्रकांत परते ने जानकारी देकर बताया कि बुधवार के दिन दोपहर में वार्ड वासियों ने कीचड़ में
नवजात शिशु होने की सूचना पुलिस को दी थी मामले में पुलिस ने नवजात शिशु को मौका स्थल से बरामद कर स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र लाया जहां पर चिकित्सकों की देखरेख नवजात शिशु को उपचार दिया गया बीएमओ डॉ दिव्यांशु के मुताबिक लगभग 3 से 4 घंटे पूर्व जन्मी नवजात शिशु की हालत स्वस्थ बताई गई है और जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती करा दिया है इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है पुलिस विभाग के अनुसार अभी नवजात की पहचान अज्ञात है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

