Memorandum given to MP Nakul Nath for employment to local people in Sharda underground mine.
हिरदागढ़ से HDN न्यूज़ के लिए अशोक आरसे की खबर।
जुन्नारदेव । विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमकुंडा के समीपस्थ शारदा भूमिगत खदान में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए ग्रामीणों ने सांसद नकुल नाथ को दिया ज्ञापन। ग्राम के समीपस्थ खदान खुलने की वजह से ब्लास्टिंग के दौरान घरों के छतिग्रस्त होने एवं समीपस्थ खदान होने से जल का स्तर खदानों में चले जाने और नजदीक के गांव को रोजगार मिलने जैसी बातों को लेकर सभी ग्रामीण आज सांसद नकुल नाथ से मिले जिस पर इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा की गई की खदान के ठेकेदार ग्रामीण युवाओं को बीटीसी करा कर रोजगार के लिए प्राथमिकता दें इसके लिए मुख्य रूप से गांव के सरपंच प्रकाश कुमरे राकेश खरे अनिकेत नागवंशी कन्हैया यदुवंशी उपस्थित रहे ग्रामीणों ने सांसद को सूचित करते हुए कहा कि अगर ज्ञापन के अनुसार उचित कार्यवाही नहीं होती है तो आने वाले माह 2 अगस्त को भूमिगत शारदा खदान के मुख्य द्वार पर उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

