Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

हिंदू एकता निर्माण संघ ने गांव चौपाल हिंदू महा पंचायत का किया शुभारंभ।

Hindu Ekta Nirman Sangh launched the village Chaupal Hindu Maha Panchayat


✍️Kuldeep pahade .....

बोरदेही । हिंदू एकता निर्माण संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने एक छोटे से गांव मांडई से गांव चौपाल हिंदू महा पंचायत का शुभारंभ किया । कार्यक्रम का शुभारंभ परसराम जी पटेल वरिष्ठ संभागीय अध्यक्ष संभाग होशंगाबाद (नर्मदापुरम्)ने श्री रामचंद्र की फोटो पर माला अर्पण व दीप प्रज्वलित कर व संघ के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम जय श्री राम का नारा लगाते हुए किया। राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष चंचलेश यदुवंशी ने इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर कहा कि पूरे देश में जातिवाद को छोड़कर हिंदुत्व की परिभाषा बताते हुए संघ में आज लाखों लोग जुड़े हैं। संघ पूरे देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है । आज हमारा संघ मे भारत के 350 से अधिक जिलों में सक्रिय कार्यकर्ता है। 




          संघ कार्यकर्ताओं को कई अहम जानकारी देते हुए राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष ने कहा हमें धैर्य रखना होगा और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हमें लडाई लड़नी होगी । चंचलेश यदुवंशी राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष ने इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर कहा कि पूरे देश में हर एक गांव में हर क्षेत्र में गांव चौपाल हिंदू महापंचायत का आयोजन संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा ।इस गांव चौपाल हिंदू महा पंचायत के माध्यम से ,हर गांव, हर क्षेत्र के हिन्दु भाईयो और बहनों को इस महापंचायत से जोड़ा जाएगा। इस गांव चौपाल हिंदू महा पंचायत के माध्यम से सोए हुए हिंदुओं को जागरूक करके सनातन धर्म की जानकारी देकर हिंदू धर्म की रक्षा के प्रति कट्टर बनाया जाएगा। 




            इस गांव चौपाल हिंदू महा पंचायत के उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की मांग, हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करना ग्रंथ पुराणों का वितरण करना ,महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए लड़ना ,गौ माता को हिंदू राष्ट्र माता घोषित करना तथा गौ रक्षा को प्राथमिकता देना,  पर्यावरण सुरक्षा वृक्षारोपण करना, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा निर्माण कार्य करना ,लव जिहाद के खिलाफ लडाई एवं सभी प्रकार के जिहाद के खिलाफ लड़ाई लड़ना, हिंदू धर्म परिवर्तन के खिलाफ लड़ना, जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग ,हिंदू बोर्ड गठन की मांग, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने सहयोग करना, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ना, हिंदुओं को धर्म परिवर्तन के लिए जबरन मजबूर करने वालों के खिलाफ आक्रामक तेवर, प्राचीन मंदिरों की सुरक्षा देखरेख तथा पुनः निर्माण कराने में अग्रसर,ये इस महापंचायत के उद्देश्य है ।

         भीम यदुवंशी राष्ट्रीय युवा महासचिव ने कहा कि हिंदू एकता निर्माण संघ परिवार की अटल प्रतिज्ञा है कि आने वाले समय में भारत को हिंदू राष्ट्र व गौ माता की सुरक्षा के लिए पूरे देश से धरना प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। इस मौके पर सेवकराम यादव प्रदेश महामंत्री (किसान मोर्चा) ,कमलेश यादव युवा संभागीय अध्यक्ष  संभाग होंशगाबाद (नर्मदापुरम् ), राजकुमार पटेल जिला महामंत्री  ,दिलीप (प्रेम टेलर) जिला अध्यक्ष (किसान मोर्चा), धुरु यादव ब्लाक महासचिव आमला , दिनेश यादव  युवा जिला संगठन मंत्री जिला छिंदवाड़ा ,गोकुल यदुवंशी जिला सदस्य ,आशीष यादव  युवा ब्लॉक महासचिव जुन्नारदेव, अलकेश  यादव युवा ब्लॉक संगठन मंत्री आमला ,सतीश यादव ,राजु ,जिला सदस्य ,राहुल नीरज ,छोटू, लवकेश, मोहन ,पप्पु  ,भोला ,सागर आदि युवा साथी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad