Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

BIG BREAKING NEWS - मजदूर की दर्दनाक मौत। ट्रक से मार्वल उतारते समय मार्वल में दबने से हुई मजदूर की मौत

BIG BREAKING NEWS Traumatic death of a laborer while unloading the Marvel from the truck Traumatic death of the worker due to being buried in the Marvel


✍today voice news portal से नितिन अग्रवाल की खबर 





बैतूल मध्य प्रदेश - आज एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मार्बल उतारते समय मार्बल में दबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई मिली जानकारी के अनुसार लिंक रोड स्थित एक निजी अस्पताल भवन निर्माण के लिए ट्रक में किशनगढ़ राजस्थान से मार्वल पत्थर लाया गया था ट्रक से पत्थर उतारते समय एक मजदूर शंकर उईके उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी बैतूल ब्लाक के ग्राम रोंदा का निवासी है जो आज लिंक रोड स्थित रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल के पीछे बन रहे एक नवनिर्मित भवन के लिए राजस्थान से  मार्वल पत्थर लाया गया था जिस को खाली कराने के लिए रेन बसेरा बेतूल से मजदूरों को बुलाया गया था जिसमें से उक्त मजदूर शंकर पत्थरों के बीच मै था कि अचानक दूसरे पत्थर भी खिसक गये ओर उसके ऊपर आ गिरे जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया ! और अस्पताल ले जाने से पूर्व ही उसकी मृत्यु हो गई बताया जाता है जा रहा है कि उसके परिवार में उसकी तीन बेटियां और एक बेटा और पत्नी  है और शंकर मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता था

 एक अन्य मजदूर कलीराम के माध्यम से जानकारी मिली की अभी उसके परिवार बैतूल नहीं पहुंचा है इस कारण शव को मोर्चरी में रख दिया गया है परिवार के पहुंचने के बाद उसका पोस्टमार्टम कर शव को सौंपा जाएगा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पंहुचाया है 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad