Multai SDOP Namrata Sondhia visited the rural areas and gave instructions to solve the problems immediately. Women demanded liquor ban.
✍️ कुुुलदीप पहाड़े ........
मुलताई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (sdop) नम्रता सोंधिया ने बताया कि आज दिनांक 7/7/2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अपने अनुभाग क्षेत्र के 5 गांव का भ्रमण किया जिनमें चौकी दुनावा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भैंसादण्ड सिपाबा सोनेगांव चिखली डहुआ में ग्रामीण लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु चौकी प्रभारी दुनाबा को दिशा निर्देश प्रदान किये एवं महिलाओं को जागरूक किया नशा मुक्ति हेतु प्रेरित किया कि वे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किये गए नवाचार ब्लू गैंग में सम्मलित हो कर ग्राम वासियो को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित करे व पुलिस को सूचनाएं दे । महिलाओं को उनके हित ओर सुरक्षा हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया ताकि महिला संबंधी कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित न हो ।
Humdard latest hindi news updates multai