अनुसया सेवा संगठन द्वारा वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता के लिए अनुठा कदम दूल्हा,दुल्हन ने की वैक्सीन लगाने की सभी से अपील
अनुसया सेवा संगठन द्वारा वर वधु के मध्यम से सभी को कोरोना महामारी के कारण मुलताई क्षेत्र के ग्रामीण निवासियों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए अनुसया सेवा संगठन द्वारा विवाह सम्हारो में आये सभी मेहमानों से वैक्सीन लगाने व सभी गाँव गाँव मे प्रेरित करने का निवेदन सभी बारातियो से किया गया जहाँ संगठन के कृष्णा साहू ने मंच पर पहुँचकर दूल्हा प्रदीप व दुल्हन कविता सहित बराती व घराती को वैक्सीन लगाने प्रेरित किया इस अवसर पर वर वधु ने सभी से निवेदन किया कि पहले वैक्सीन का टीका लगवाए उसके बाद अन्य कार्य करे कृष्णा साहू ने कहा कि सभी ग्रामीण लोग अफहवाहो पर ध्यान न दे व वैक्सीन बिना डरे लागये यह पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा रामबाण है आज भी कुछ लोग जागरूकता के अभाव में वैक्सीन लगाने से कतरा रहे है हमे प्रत्येक ग्रामो में शत प्रतिशत वैक्सिनेशन पूर्ण करना होगा यह हम सबका दायित्व है विवाह सीमित लोगो के बीच सम्पन्न हुआ इसमे संगठन के कृष्णा साहू, प्रकाश साहू, रवि सूर्यवंशी, अक्की साहू, प्रेम साहू, ललित साहू, उपस्थित हुए

