Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

MP में नाइट कर्फ्यू के समय मे परिवर्तन, अब रात 10 नही 11 बजे से। 1 घंटा कम किया समय। शहरी क्षेत्रों में अब रात 11 से सुबह 6 बजे तक लागू रहेंगी पाबंदिया, ग्रामीण क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू खत्म- गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Change in the timing of night curfew in MP, now from 10 pm to 11 pm. Time reduced by 1 hour. Restrictions will now be applicable in urban areas from 11 pm to 6 am, night curfew ends in rural areas - Home Department issued order




मध्य प्रदेश में कोरोना काबू में आने के बाद सरकार ने राहत बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का समय 1 घंटा कम कर दिया है। अब नगरीय क्षेत्रों में रात 11 से सुबह 6 बजे तक पाबंदिया लागू रहेगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई रोक-टोक नहीं रहेंगी।


प्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में आने से सरकार बाजारों को अनलॉक कर रही है। 1 जून से रियायतें दी जा रही हैं। इससे बाजार, होटल-रेस्टोरेंट आदि निर्धारित समय तक खोले जा रहे हैं। 15 जून को सरकार ने नाइट कर्फ्यू की अवधि घटाकर रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर दी थी। इसके बाद अब फिर से एक घंटा कम किया गया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने यह आदेश जारी किए हैं।


गांवों को पूरी तरह से छूट
सरकार ने गांवों में पूरी तरह से पाबंदियां हटा दी है। नए आदेश में सिर्फ नगरीय क्षेत्रों में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रखे जाने के आदेश हैं।


बाजारों के समय को लेकर तस्वीर साफ नहीं

सरकार ने भले ही नाइट कर्फ्यू का समय घटा दिया हो, लेकिन बाजारों को लेकर तस्वीर साफ नहीं की है। वर्तमान में बाजार, शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक बंद किए जा रहे हैं। वहीं होटल-रेस्टोरेंट को रात 10 बजे तक खोलने की छूट है।


मध्य प्रदेश में कब-कब मिली छूट

  • 12 अप्रैल से 31 मई तक प्रदेशभर में कोरोना कर्फ्यू लागू रहा।
  • 1 जून : अनलॉक शुरू हुआ। पहले चरण में थोड़ी रियायतों के साथ बाजार खोले गए।
  • 15 जून : नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 8 बजे की बजाय रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर दी गई। साथ ही कपड़ा, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक आदि को भी छूट दी गई।
  • 26 जून : रविवार का कर्फ्यू हटा दिया गया।
  • 30 जून : 7 जुलाई तक नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया गया। सिनेमाघर, स्विमिंग पूल व कोचिंग क्लॉसेस को लेकर निर्णय नहीं लिया।
  • 2 जुलाई : नाइट कर्फ्यू की अवधि 1 घंटा कम कर दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad