Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अनुसया सेवा संगठन मुलतापी द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मुलताई प्रांगण में वरक्षारोपण किया गया।

Humdard latest hindi news updates multai,
Tree plantation was done by the Anusya Seva Organization Multapi in the primary agricultural credit cooperative society limited Multai courtyard.





मुलताई। अनुसया सेवा संगठन द्वारा मुल्ताई नगर को हरा भरा बनाने के लिए नगर के चारों ओर सुरक्षित व्रक्षारोपण किया जा रहा है जिसमें अनुसया सेवा संगठन सतत रूप से व्रक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण। के लिये जागरूक कर रहा है और सभी को उनकी सुरक्षा और पालने का संकल्प दिलाया जा रहा है  संगठन द्वारा नगर के सूर्य नारायण तालाब के पास पट्टन रोड,उर्दू स्कूल नागपुर नाका ,बैतूल रोड गड़ेकर कंपाउंड,रामनगर नारदटेकडी, जलाराम मंदिर के पास कामथ,अनुसया वाटिका ,क़ामधेनु नगर एवं हनी भार्गव जी के प्लांट पर सुरक्षित रूप से व्रक्षारोपण किया गया।

 आज अनुसया सेवा संगठन द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी मर्यादित समिति वरुड रोड दुर्गा मंदिर के पास व्रक्षारोपण किया गया साथ ही शाखा प्रमुख एवं कर्मचारियों द्वारा पौधों को पालने का संकल्प लिया गया जिसमें संगठन के कृष्णा साहू ने बताया की संगठन  द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत प्राथमिक कृषि साख सहकारी मर्यादित समिति से सम्पर्क किया गया ओर उन्हें साखा पर आने वाले सभी किसानों को वृक्षारोपण करने निवेदन किया जिसमें श्री मोहनलाल नरवरे (शाखा प्रमुख) जी द्वारा पिछले एक महीने से जो भी किसान शाखा में आ रहे है उन्हें भी व्रक्षारोपण के प्रति जागरूक किया जा रहा है और सभी को अपने अपने खेतों में पेड़ लगाने का संकल्प दिला रहे है जिससे किसानो में भी जागरूकता बड़ रही है 

अनुसया सेवा संगठन की यह मुहिम कारगर सिद्ध हो रही है इसमे मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद् विकास खंड समन्वयक जयप्रकाशी परते एवं जिसमें शाखा के :- मिलिंद आम्बेकर,हेमंत देशमुख,अरुण हिंगवे,संतोषचौरे एवं  अनुसया सेवा संगठन के सदस्य कृष्णा साहू,रितिक जोशी ,पवन साहू,गुलशन वाघमारे,रितेश साहू उपस्तिथ थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad