Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रिश्ते तारतार - ससुर-बहू के बीच अवैध सम्बद्ध के चलते, बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला।दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर समझाया था।

Humdard latest hindi news updates madhyapradesh ,

Due to the illicit relationship between father-in-law and daughter-in-law, the son killed the father and the wife with an ax. Seeing both of them in a compromising condition, they were explained.





जबलपुर के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे ने ही पहले अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर, फिर पत्नी को भी काट डाला। वारदात के बाद खुद ही चाचा के घर जाकर इसकी जानकारी दी और कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठ गया। आरोपी ने बताया कि पत्नी की दगाबाजी और पिता की करतूत से शर्मिंदा था। बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। ससुर और बहू ने मर्याछा को लांध दिया था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। तीन दिन पहले ही युवक ने उसके पिता और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा था और समझाया था, लेकिन दोनों नहीं माने।


मामला शुक्रवार देर रात जबलपुर से 65 किलोमीटर दूर बेलखेड़ा के गोकलाहार गांव की है। बेलखेड़ा टीआई सुजीत श्रीवास्तव ने मुताबिक गोकलाहार गांव निवासी अर्जुन सिंह लोधी ने डबल मर्डर की सूचना दी। उसने बताया कि भतीजे संतोष लोधी (35) ने शुक्रवार की देर रात अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है।



दरवाजे पर कुल्हाड़ी लेकर बैठा रहा आरोपी

सूचना मिलते ही बेलखेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। संतोष लोधी रक्तरंजित कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घर के अंदर पुलिस पहुंची तो एक कमरे में बिस्तर पर पिता अमान सिंह लोधी (65) लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे। तो फर्श पर कविता लोधी (32) खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था।


दोनों ने लांघी मर्यादा, इस कारण मार डाला

हिरासत में आए संतोष लोधी ने बताया कि पिता और पत्नी ने मर्यादा लांघ दी, इस कारण दोनों को मार डाला। तीन दिन पहले भी दोनों को उसने आपत्तिजनक हालत में देखा था। पत्नी को समझाया भी था, लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार की रात दोनों ने फिर सीमा लांघी। पिता को पत्नी के कमरे से निकलता देख संतोष बौखला गया। पिता कमरे में सोने चले गए। उसने कुल्हाड़ी उठाई और पिता के गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। इसके बाद पत्नी को भी इसी तरह बेरहमी से गर्दन और सिर पर वार कर मार डाला।


दो बच्चे हैं आरोपी के

संतोष लोधी और कविता लोधी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनकी 14 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। पिता के खूनी खेल का मंजर देख दोनों सन्न रह गए। पड़ोस में रहने वाले संतोष लोधी के चाचा अर्जुन लोधी दोनों बच्चों को अपने घर ले गए। हत्या के बाद संतोष ने भी चाचा को इसकी सूचना दी और हत्या की वजह बताया। बोला कि पत्नी व पिता को बहुत समझाया था, लेकिन दोनों नहीं माने। बेलखेड़ा पुलिस ने कुल्हाड़ी और आरोपी के खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad