Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

MP में ये कैसी बर्बरता, युवती को पेड़ से लटका कर अधमरा होते तक पिटाई।बिना बताए मामा के घर गई थी, भाग जाने के शक में पिता और भाइयों की हैवानियत।

Humdard latest hindi news updates madhyapradesh , 
What kind of barbarity in MP, hanging the girl from a tree and beating her till she was half-dead. Had gone to the maternal uncle's house without informing, the cruelty of the father and brothers on suspicion of running away.





मध्यप्रदेश के आलीराजपुर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती को उसके ही भाई और पिता ने बेरहमी से पीटा। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह बिना बताए मामा के यहां चली गई थी। घरवालों को शक हुआ कि वह भाग गई है। इसके बाद आरोपियों ने युवती को पेड़ से लटकाकर और जमीन पर पटक कर डंडों से बुरी तरह पीटा।


युवती मिन्नतें करती रही, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। आसपास के लोग भी तमाशबीन बनकर देखते रहे। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर महज जमानती धाराएं लगाकर पल्ला झाड़ लिया।


घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर बोरी थाने के बड़े फुटतालाब गांव की है। गांव में रहने वाली नानसी (19) पिता केल सिंह की शादी पास के गावं भूरछेवड़ी में की गई थी। कुछ दिन पहले नानसी का पति मजदूरी करने के लिए गुजरात चला गया। वह पत्नी को ससुराल में ही छोड़ गया।


इसी से नाराज होकर वह ससुराल में बिना बताए आंबी गांव में अपने मामा के यहां चली गई। यह बात नानसी के मायके वालों को पता चली। वह इस बात से बहुत नाराज थे। उन्हें लगा कि युवती घर से भाग गई है। वह उसे 28 जून को वापस फुटतालाब ले आए। इसके बाद इसी बात पर शाम करीब 5 बजे उसकी जमकर पिटाई की।



पेड़ से लटकाया, फिर जमीन पर पटक कर मारा
नानसी के भाई कारम, दिनेश, उदय और पिता केलसिंह निनामा ने नानसी को कमरे से निकाला। पहले घर पर पीटा। मारते हुए उसे खेत पर ले गए। यहां उसे पेड़ से लटका दिया। इसके बाद डंडे से जमकर पिटाई की। वह गिड़गिड़ाती रही। इस पर भी आरोपियों का मन नहीं भरा। पेड़ से उतार कर जमीन पर लेटा कर भी जानवरों की तरह टूट पड़े।


वहां मौजूद लोग भी तमाशबीन बनकर देखते रहे। आरोपियों ने युवती को मार-मारकर अधमरा कर दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।


पुलिस ने भी कर ली खानापूर्ति
युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने भी मामले में सिर्फ खानापूर्ति कर ली। मामले में तीनों भाइयों और पिता पर जमानती धाराएं लगाकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी पी विजय भगवानी का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad