Humdard latest hindi news updates mp satna
Farmer's daughter missing for 8 days, mortgaged the land to find it, the one who gives clues will get a reward of 50 thousand
माता-पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की भी आशंका जताई है. हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला के फोन कॉल्स की डीटेल निकालकर उसकी लास्ट लोकेशन का पता लगाया जा रहा है. उसी के आधार पर बेटी की तलाश की जा रही है.
सतना 6 जुलाई। सतना में एक बेबस पिता अपनी लापता बेटी को ढूंढने के लिए दर दर भटक रहा है. पिता पेशे से किसान है और 8 दिन से उसकी शादी शुदा बेटी लापता है. पुलिस का सहयोग नहीं मिल पाया तो अब पिता ने अपनी जमीन गिरवी रखकर बेटी का सुराग देने वाले को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है.
ये मामला मैहर थाना के अंतर्गत आने वाले न्यू अरकंडी इलाके का है. यहां रहने वाले एक किसान की बेटी 8 दिन से लापता है. बेटी मायके आयी थी. यहां से बाजार के लिए निकली लेकिन लौटकर अब तक नहीं आयी.
पुलिस में रिपोर्ट
बेटी जब लौटकर नहीं आयी तो मायके और ससुराल दोनों तरफ उसकी तलाश की गयी. परिवार ने नाते-रिश्तेदारों और सहेलियों के घर उसे खोजा. लेकिन बेटी का कहीं सुराग नहीं मिल पाया. थक हार कर माता-पिता ने 30 जून को मैहर थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. लेकिन पुलिस से अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल पाया. पिता थाने जाते हैं और निराश होकर घर लौट आते हैं. 8 दिन से यही सिलसिला चल रहा है।
सीएम हेल्प लाइन ने भी किया निराश
जब पुलिस से परिवार को कोई मदद होते नहीं दिखी तो उसने सीएम हेल्पलाइन की मदद ली. पिता का कहना है उन्हें वहां से भी कोई मदद नहीं मिली. अपनी बेटी को तलाश रहा किसान पिता क्या करता. उसने अपनी पुश्तैनी जमीन गिरवी रख दी है और बेटी का पता बताने या उसे ढूंढ़ निकालने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.
अपहरण की आशंका
माता-पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की भी आशंका जताई है. हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला के फोन कॉल्स की डीटेल निकालकर उसकी लास्ट लोकेशन का पता लगाया जा रहा है. उसी के आधार पर बेटी की तलाश की जा रही है.

